Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

एकीकृत कृषि मॉडल से धार जिले की दुर्गा कर रही लाखों की कमाई  

11 जनवरी 2023, धार: एकीकृत कृषि मॉडल से धार जिले की दुर्गा कर रही लाखों की कमाई – परंपरागत खेती को छोड़कर एकीकृत कृषि मॉडल अपनाकर धार जिले के आदिवासी अंचल के नालछा ब्लॉक के छोटे से गांव शिकारपुरा की श्रीमती दुर्गाबाई पति बच्चू सिंह ने ने खुद की व परिवार की आय को कई गुना बढ़ाकर रोजगार सृजन की मिसाल कायम की है। छोटे किसानों के लिए यह उत्कृष्ट मॉडल बनकर उभरा है।

बता दें कि ने दुर्गाबाई ने परंपरागत खेती के बजाय समन्वयक कृषि प्रणाली को अपनाया। इन्होने अपने डेढ़ हेक्टेयर खेती में परंपरागत खेती के साथ उद्यानिकी फसलों को लगाया। आय के स्त्रोत बढ़ाने के लिए पोल्ट्री और डेयरी की शुरूआत की है। इससे आय बढ़कर 6.89 लाख रुपए सालान हो रही है।इससे दुर्गा बाई की आय में इजाफा हुआ और परिवार को भी आर्थिक संबल मिला। कक्षा 12वीं तक शिक्षित दुर्गाबाई ने खेती के साथ पोल्ट्री और डेयरी व्यवसाय को भी बढ़ाया।उन्होंने देशी मुर्गीपालन के अलावा कड़कनाथ की पोल्ट्री तैयार की। वर्तमान में उनके पास कडकनाथ के 238 देशी 88 व 66 बकरियों की पॉल्ट्री है। इससे दुर्गाबाई सालाना 4.54 लाख रुपए आय प्राप्त करती है। दुर्गाबाई द्वारा खेती में किए इस बदलाव के कारण उन्हें वर्ष 2022 में जबलपुर में जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के उद्घाटन सत्र में कृषक फेलो अवार्ड दिया गया। यह अवार्ड दुगाबाई के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस चौहान ने बताया कि दुर्गाबाई ने नई तकनीकों से जुड़ने का मन बनाकर काम कर रही है। उन्होंने केवीके से 2 किलो सोयाबीन की उन्नत बीज को रेज्ड बेड पद्धति पर बोया व 2.50 क्विटल उत्पादन प्राप्त किया। इस बीज को दुर्गा बाई ने 16 गांव के 145 किसानों को उपलब्ध भी करवाया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: धान (बासमती) मंडी रेट (10 जनवरी 2023 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, टेलीग्राम )