Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्लास्ट इंडिया 2026 का इंदौर में  लॉन्च इवेंट आयोजित

प्लास्टिक के बहुआयामी उपयोग पर चर्चा की जाना आवश्यक- महापौर

05 दिसंबर 2025, इंदौर: प्लास्ट इंडिया 2026 का इंदौर में  लॉन्च इवेंट आयोजित –  देश के प्लास्टिक उद्योग की सबसे बड़ी अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी ‘प्लास्ट इंडिया 2026’ के आगामी आयोजन की घोषणा के लिए  गत दिनों  इंदौर  की  एक होटल में लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया। इस आयोजन में इंडियन प्लास्ट पैक फोरम के अध्यक्ष श्री सचिन बंसल के साथ प्लास्ट पैक चेयरमैन जाहिद शाह, एचएमईएल के राजेंद्र गुप्ता, वरिष्ठ उद्योगपति प्रवीण अग्रवाल, आईपीपीएफ कार्यकारिणी सदस्य संजीव सचदेवा, विशाल सोनी, संदीप ठाकुर, प्रवीण गुप्ता, अभिषेक कासट, हिरेन सोनी सहित प्लास्टिक उद्योगपति , इंदौर के प्रमुख उद्योगपतियों और गणमान्य व्यक्तियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। प्लास्ट इंडिया 2026, जो कि 12वीं अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक प्रदर्शनी, सम्मेलन और इंडिया नेक्स्ट है, का आयोजन 5 से 10 फरवरी 2026 तक नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में किया जाएगा।

महापौर ने साझा किए स्वच्छता के अनुभव – इंदौर में आयोजित इस लॉन्च इवेंट के मुख्य अतिथि महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव थे। अपने संबोधन में, उन्होंने सिंगल यूज़ प्लास्टिक को छोड़कर अन्य प्लास्टिक उत्पादों और उनके उपयोगों की खूबियों पर चर्चा करने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। श्री भार्गव ने देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के अनुभवों को साझा किया और भविष्य की स्वच्छता योजनाओं पर भी विचार विमर्श किया।

औद्योगिक नीतियों और तकनीक पर ज़ोर – इस अवसर पर, इंडियन प्लास्ट पैक फोरम के अध्यक्ष श्री सचिन बंसल ने उद्योगपतियों को संबोधित किया। उन्होंने मध्य प्रदेश शासन की औद्योगिक नीतियों और उपलब्ध सब्सिडी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। श्री बंसल ने औद्योगिक प्रदर्शनियों में भाग लेने के महत्व पर बल देते हुए कहा, “आप किसी भी औद्योगिक प्रदर्शनी में  जाएंगे , तो आपको  वहां  नई तकनीक और मशीनों की जानकारी मिलेगी। इसका लाभ उद्योगों को आगे बढ़ाने में मिलता है।”

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मेगा एक्सपो में भाग लेने का निमंत्रण-  मुंबई से आए प्लास्ट इंडिया फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने इंदौर के उद्योगपतियों को दिल्ली में होने वाले इस मेगा एक्सपो में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने एक विस्तृत ऑडियो-विज़ुअल (एवी) प्रेजेंटेशन के माध्यम से आयोजन की संपूर्ण जानकारी प्रदान की। इस दौरान, प्लास्ट इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री रवीश कामथ, श्री आलोक टिबरेवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस सफल लॉन्च आयोजन के साथ, इंदौर के उद्योग जगत में देश के सबसे बड़े प्लास्टिक एक्सपो, प्लास्ट इंडिया 2026 को लेकर उत्साह का माहौल बन गया है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture