कृषि यंत्र स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम हेतु 19 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित
14 नवंबर 2026, इंदौर: कृषि यंत्र स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम हेतु 19 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित – संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी, म.प्र. द्वारा स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम कृषि यंत्र ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर 13 नवंबर 2026 से 19 नवंबर 2026 तक SMS – स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम कृषि यंत्र हेतु जिलेवार आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। लॉटरी 20 नवंबर 2026 को संपादित होगी।
धरोहर राशि ( डीडी ): SMS – स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम- ₹ 3,500/-
आवेदन के साथ कृषक के स्वयं के बैंक खाते से संबंधित जिले के सहायक कृषि यंत्री के नाम निर्धारित राशि का डीडी जमा करना अनिवार्य है। धरोहर राशि के बिना आवेदन मान्य नहीं होगा। कृषक संबंधित यंत्र के जिलेवार लक्ष्य उपलब्ध होने की दशा में ही धरोहर राशि का डीडी बनवाएं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


