जबलपुर कलेक्टर ने किसान के नवाचार को सराहा
14 नवंबर 2026, जबलपुर: जबलपुर कलेक्टर ने किसान के नवाचार को सराहा – कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने गत दिनों पनागर विकासखंड के ग्राम जटवा पहुंचकर कृषक ब्रजेश कुमार विश्वकर्मा द्वारा संचालित वर्मी कंपोस्ट (केंचुआ खाद) इकाई, गौ-काष्ठ व पराली पेलेट निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने गोबर और पराली के मिश्रण से तैयार किए जा रहे पेलेट के निर्माण की प्रक्रिया का अवलोकन किया। कृषक ब्रजेश कुमार विश्वकर्मा द्वारा पराली को जलाने के बजाय गोबर के साथ मिलाकर ईंधन के रूप में लकड़ी का विकल्प तैयार करने के नवाचार की कलेक्टर ने सराहना की। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने कहा कि गोबर और पराली से गौ-काष्ठ बनाने का यह प्रयास पर्यावरण प्रदूषण रोकने और वनों की कटाई कम करने में सहायक है। साथ ही यह किसानों और ग्रामीण युवाओं के लिए आत्मनिर्भर बनने तथा अतिरिक्त आय अर्जित करने का अच्छा माध्यम भी है।
कलेक्टर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को इस मॉडल से अन्य किसानों को भी जोड़ने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र में पराली प्रबंधन और जैविक खाद उत्पादन को प्रोत्साहन मिल सके। इस अवसर पर एमपीआईडीसी के कार्यकारी निदेशक अनिल राठौर, ग्रामीण एसडीएम कलावती ब्यारे, कृषि उप संचालक उमेश कटहरे तथा संबंधित अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


