Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

हरदा में कृषि नवाचारों का जायजा लेने पहुंचे कृषि विभाग के संचालक, फार्म और बायो रिसोर्स सेंटर का किया निरीक्षण

14 नवंबर 2026, हरदा: हरदा में कृषि नवाचारों का जायजा लेने पहुंचे कृषि विभाग के संचालक, फार्म और बायो रिसोर्स सेंटर का किया निरीक्षण – मध्यप्रदेश के हरदा जिले में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के संचालक  उमाशंकर भार्गव ने शुक्रवार को भ्रमण कर कृषि विभाग की विभिन्न गतिविधियों, कृषि नवाचारों और उर्वरक वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जिले में संचालित एकीकृत कृषि प्रणाली, जैविक खेती, कृषि प्रसंस्करण और जैव संसाधन प्रबंधन से जुड़ी गतिविधियों का निरीक्षण किया।

भ्रमण के दौरान संचालक भार्गव सबसे पहले ग्राम सोडलपुर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रगतिशील किसान चिन्मय गद्रे के कृषि फार्म का निरीक्षण किया। उन्होंने फार्म पर संचालित एकीकृत कृषि प्रणाली, जैविक खेती और कृषि प्रसंस्करण संयंत्र की गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कृषि उत्पादन के साथ प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों को देखा। साथ ही कृषि के विभिन्न घटकों के समन्वय से उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने की पहल की सराहना की।

इसके बाद संचालक ग्राम नौसर पहुंचे, जहां उन्होंने किसान नारायण पटवारे द्वारा संचालित बायो रिसोर्स सेंटर का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने जैव संसाधनों के उपयोग, जैविक खेती को बढ़ावा देने और कृषि आधारित संसाधनों के बेहतर प्रबंधन के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के दौरान भार्गव ने डबल लॉक केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में उपलब्ध उर्वरक के स्टॉक, किसानों को उर्वरक वितरण की प्रक्रिया और वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। इस अवसर पर उपसंचालक कृषि प्रकाश ठाकुर, परियोजना संचालक आत्मा श्री पी.एस. निगवाल और सहायक संचालक कृषि भगवत सिंह उपस्थित रहे। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें