Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उद्यानिकी फसलों की खेती अपनाकर बढ़ाएं किसानों की आय – हरदा कलेक्टर

14 नवंबर 2026, हरदा: उद्यानिकी फसलों की खेती अपनाकर बढ़ाएं किसानों की आय – हरदा कलेक्टर – मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को हरदा जिले के टेमागांव क्लस्टर के ग्राम टेमागांव में क्लस्टर स्तरीय संवाद शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया तथा ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। 

इस दौरान आयोजित उद्यम संवाद में किसानों और स्वसहायता समूह की सदस्यों ने अपनी सफलता की कहानियां साझा कीं। जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचे और कोई भी पात्र हितग्राही वंचित न रहे। जन विश्वास शिविर के माध्यम से प्रशासन स्वयं जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुन रहा है और उनका निराकरण कर रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से विभिन्न विभागों के स्टॉल पर पहुंचकर योजनाओं की जानकारी लेने और उनका लाभ उठाने का आह्वान किया। साथ ही अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।

उद्यानिकी फसलों की खेती से बढ़ाएं आमदनी, चिया सीड की खेती बनी लाभ का जरिया

कलेक्टर कुमार सत्यम ने किसानों को परंपरागत खेती के साथ उद्यानिकी फसलों की खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि किसान कृषि के क्षेत्र में नवाचार करते हुए उद्यानिकी फसलों की खेती की ओर भी आगे आएं। इससे उनकी आय बढ़ाने के नए अवसर मिल सकते हैं। इस दौरान उद्यम संवाद कार्यक्रम में ग्राम टेमागांव के किसान श्री मनोज किरार ने चिया सीड की खेती का अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि वे चिया सीड की खेती से प्रति एकड़ लगभग एक लाख रुपये तक का लाभ अर्जित कर रहे हैं। चिया सीड का बाजार भाव लगभग 20 हजार रुपये प्रति क्विंटल है तथा इसकी खेती में सामान्य फसलों के बराबर ही लागत आती है। खातेगांव सहित अन्य स्थानों पर भी चिया सीड की खरीदी की जा रही है। कलेक्टर श्री सत्यम ने किसान श्री किरार के अनुभव की सराहना करते हुए अन्य किसानों से भी चिया सीड की खेती के प्रति रुचि लेने और इसका रकबा बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नई फसलों और उन्नत कृषि पद्धतियों को अपनाकर किसान अपनी आमदनी में वृद्धि कर सकते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

स्वसहायता समूहों को 11.50 लाख रुपये के बैंक लिंकेज स्वीकृति पत्र

शिविर में ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत तीन स्वसहायता समूहों को बैंक लिंकेज के स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। इनमें नारीशक्ति आजीविका स्वसहायता समूह कपासी को 1.50 लाख रुपये, आदर्श आजीविका स्वसहायता समूह जिनवानी को 5 लाख रुपये तथा दुर्गा आजीविका स्वसहायता समूह जिनवानी को 5 लाख रुपये की राशि शामिल है। 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा संचालित मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत राजीव कीर को किराना दुकान के लिए 2.25 लाख रुपये, श्री प्रवीण गुर्जर को रिटेल ट्रेड के लिए 3 लाख रुपये तथा राहुल मालवीय को किराना दुकान के लिए 1.99 लाख रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। 

उद्यानिकी विभाग की सब्जी क्षेत्र विस्तार योजना के तहत रामकिशन छिलोत्रे को प्याज की खेती के लिए 20 हजार रुपये तथा झुमुकलाल को 10 हजार रुपये की अनुदान राशि के स्वीकृति पत्र दिए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग की लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत बालिकाओं सान्वी अखिलेश, पूर्वी दीपक और सान्वी सत्यम को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। सामाजिक न्याय विभाग की कल्याणी पेंशन योजना के तहत श्रीमती सोमती एवं श्रीमती रमा बाई को तथा दिव्यांग पेंशन योजना के तहत श्री महेश को स्वीकृति प्रमाण-पत्र दिए गए। श्रम विभाग द्वारा ग्राम टेमागांव की श्रीमती रामवती एवं श्रीमती फूलवतीबाई को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि के स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture