Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

गेहूं की बोवनी से पहले जैव उर्वरकों से करें बीज उपचार, 20 से 25% तक घटेगी खाद की जरूरत

14 नवंबर 2026, भोपाल: गेहूं की बोवनी से पहले जैव उर्वरकों से करें बीज उपचार, 20 से 25% तक घटेगी खाद की जरूरत – गेहूं की फसल में जैव उर्वरकों के माध्यम से बीज और मिट्टी का उपचार करने से रासायनिक उर्वरकों की मात्रा में 20 से 25 प्रतिशत तक कमी की जा सकती है। इससे न केवल खेती की लागत कम होती है, बल्कि मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने में भी मदद मिलती है। कृषि विज्ञान केंद्र हरदा के कार्यक्रम सहायक (मृदा विशेषज्ञ) रितेश बागोरा ने किसानों को गेहूं की बोवनी से पहले जैव उर्वरकों से बीज उपचार करने की सलाह दी है। 

उन्होंने बताया कि गेहूं के बीज उपचार के लिए अलग-अलग पोषक तत्वों की पूर्ति के अनुसार जैव उर्वरक कल्चर का उपयोग करना चाहिए। नत्रजन की पूर्ति के लिए एजोटोबैक्टर अथवा एजोस्पाइरिलम कल्चर, फास्फोरस की पूर्ति के लिए पीएसबी कल्चर और पोटाश की उपलब्धता बढ़ाने के लिए केएसबी कल्चर का उपयोग करें। बीज उपचार के लिए प्रत्येक कल्चर की 10 ग्राम मात्रा प्रति किलोग्राम बीज के हिसाब से लें। इनसे बीज का अच्छी तरह उपचार करने के बाद छाया में सुखाएं और फिर बोवनी करें।

मिट्टी उपचार के लिए अपनाएं यह तरीका

मृदा विशेषज्ञ श्री बागोरा ने बताया कि मिट्टी उपचार के लिए प्रत्येक जैव उर्वरक कल्चर की 2 किलोग्राम मात्रा लें। इसे 50 से 100 किलोग्राम अच्छी तरह सड़ी हुई गोबर की खाद अथवा वर्मी कम्पोस्ट में मिलाएं। इसके बाद तैयार मिश्रण का एक एकड़ खेत में समान रूप से बुरकाव करें। कृषि विज्ञान केंद्र ने किसानों से अपील की है कि गेहूं की बोवनी के समय जैव उर्वरकों से बीज और मिट्टी उपचार की तकनीक जरूर अपनाएं। इससे रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने के साथ खेती को कम लागत वाली और टिकाऊ बनाने में मदद मिलेगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें