शाजापुर मंडी में शुभ मुहूर्त में हुई सोयाबीन की खरीदी, पहली बोली 8,001 रुपये प्रति क्विंटल लगी
14 नवंबर 2026, शाजापुर: शाजापुर मंडी में शुभ मुहूर्त में हुई सोयाबीन की खरीदी, पहली बोली 8,001 रुपये प्रति क्विंटल लगी – कृषि उपज मंडी समिति शाजापुर में गुरुवार को शुभ मुर्हत में कृषि उपज की खरीदी की गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में शाजापुर विधायक अरुण भीमावद उपस्थित हुए।शाजापुर कृषि उपज मंडी सचिव ने बताया कि सर्वप्रथम मंडी प्रांगण में स्थित श्रीगणेश मंदिर में विधायक भीमावद, मंडी व्यापारियों, मंडी कर्मचारियों एवं कृषकों द्वारा पूजा अर्चना की गई।
इसके उपरांत विधायक भीमावद एवं उपस्थित अतिथियों का व्यापारी संघ द्वारा पुष्पहार एवं साफा बांधकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात बैलगाडी से सोयाबीन लाने वाले कृषकों के नाम की पर्ची डाली गई। सर्वप्रथम बोली कृषक श्री विजय शर्मा ग्राम-टुकराना निवासी की कृषि उपज सोयाबीन की लगाई गई, जो राशि 8001 रुपये प्रति क्विंटल की दर से फर्म भीमावद ट्रेडिंग कंपनी द्वारा क्रय की गई।
द्वितीय बोली कृषक दिनेश सौराष्ट्रीय निवासी ग्राम – टुकराना की कृषि उपज सोयाबीन की लगाई गई, जो राशि 7811 रुपये प्रति क्विंटल की दर से फर्म आरती ट्रेडिंग कंपनी द्वारा क्रय की गई। तृतीय बोली कृषक श्री निर्भयसिंह निवासी ग्राम – पिपलिया गोपाल की कृषि उपज सोयाबीन की लगाई गई, जो राशि रुपये 7777 रुपये प्रति क्विंटल की दर से फर्म भगवती ट्रेडिंग कंपनी द्वारा क्रय की गई।
उक्त कृषकों का विधायक भीमावद द्वारा हार एवं साफा, श्रीफल से स्वागत किया गया। विधायक भीमावद द्वारा संबोधित करते हुए उपस्थित कृषकों, व्यापारियों को मंडी से संबंधित आगामी कार्ययोजना के संबंध में अवगत कराया गया, एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में रमेश पाटीदार, इंदर राठौर, योगेन्द्रसिंह राठौर, अनिल कुमार रिणवा, किरणसिंह ठाकुर एवं समस्त व्यापारीगण, मंडी सचिव श्री मोहनसिंह मालवीय, मंडी कर्मचारी एवं अधिकारी – अशोक कुमार जोशी, किशनसिंह परमार एवं समस्त कर्मचारीगण उपस्थित थे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


