MPPSC की सहायक संचालक कृषि परीक्षा 22 नवंबर को, परीक्षा केंद्रों पर होगी तीन स्तरीय जांच
14 नवंबर 2026, भोपाल: MPPSC की सहायक संचालक कृषि परीक्षा 22 नवंबर को, परीक्षा केंद्रों पर होगी तीन स्तरीय जांच – मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग द्वारा आगामी 22 नवम्बर रविवार को सहायक संचालक किसान कल्याण कृषि विकास (क्षेत्र विस्तार) परीक्षा-2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा दोपहर 12 बजे से 3 बजे संभागीय मुख्यालय इंदौर के परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी। उक्त परीक्षा को सुव्यवस्थित एवं शुचितापूर्ण संपन्न कराने के लिये सभी जिला मुख्यालय पर विशेष व्यवस्था की गई है।
सहायक संचालक किसान कल्याण कृषि विकास (क्षेत्र विस्तार) परीक्षा-2025 में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की परीक्षा केन्द्रों पर प्रवेश के दौरान त्रिस्तरीय जांच “सीसीटीवी सर्विलेस, बायोमेट्रिक, प्रमाणीकरण, प्रवेश पत्र की स्केनिंग आदि” के माध्यम से की जायेगी। नियमानुसार उक्त परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा समय से 90 मिनट पूर्व पहुंचना होगा।
परीक्षा केन्द्र के प्रवेश द्वार के समीप अनुमति एवं वर्जित वस्तुओं की जानकारी चस्पा होगी, जिसका पूर्णत पालन किया जाना होगा। सभी परीक्षार्थियों की एसएचएमडी के माध्यम से जांच (Frisking) की जायेगी, जिसमें पुरूष परीक्षार्थियों की जांच पुरूष वीक्षकों द्वारा एवं महिला परीक्षार्थियों की जांच महिला वीक्षकों द्वारा की जायेगी। परीक्षा केन्द्रों पर शामिल होने वाले परीक्षार्थी स्वयं के साथ केवल बाल पेन एवं पानी की पारदर्शी बॉटल, ई-प्रवेश पत्र व आईडी कार्ड साथ ला सकतें है एवं आवश्यक दवाईयां भी लें सकतें है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


