Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सिवनी: रबी की बोवनी के लिए बीज निगम में गेहूं और चने के उन्नत बीज उपलब्ध, किसानों से उठाव की अपील

14 नवंबर 2026, सिवनी: सिवनी: रबी की बोवनी के लिए बीज निगम में गेहूं और चने के उन्नत बीज उपलब्ध, किसानों से उठाव की अपील – रबी वर्ष 2026-27 के अंतर्गत सिवनी जिले में किसानों द्वारा खेतों की तैयारी एवं बोवनी का कार्य किया जा रहा है। कृषकों को अच्छी गुणवत्ता के प्रमाणित एवं उन्नत किस्मों के बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बीज निगम सिवनी के सिवनी फार्म एवं छपारा फार्म में पर्याप्त मात्रा में बीजों का भंडारण किया गया है। 

उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास, सिवनी ने जानकारी देते हुए बताया कि बीज निगम के सिवनी एवं छपारा फार्म में गेहूं की विभिन्न उन्नत किस्मों के आधार एवं प्रमाणित बीज उपलब्ध हैं। गेहूं की एच.आई. 1650, एच.आई. 1634 एवं एच.आई. 1029 किस्मों के आधार बीज सिवनी फार्म में 467 क्विंटल तथा छपारा फार्म में 192 क्विंटल उपलब्ध हैं। इनकी निर्धारित दर 4457 रुपये प्रति क्विंटल है।

इसी प्रकार गेहूं की प्रमाणित बीज किस्मों में डी.बी.डब्ल्यू. 303, एच.आई. 1650 एवं एच.आई. 1655 का सिवनी फार्म में 1307 क्विंटल तथा छपारा फार्म में 358 क्विंटल भंडारण किया गया है। प्रमाणित बीज की निर्धारित दर 4370 रुपये प्रति क्विंटल है। इसके अतिरिक्त चना की आर.बी.जी. 204 किस्म का 17 क्विंटल बीज छपारा फार्म में उपलब्ध है। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने जिले के समस्त किसान भाइयों से अपील की है कि रबी फसल की बोवनी के लिए बीज निगम के सिवनी फार्म एवं छपारा फार्म से अपनी आवश्यकता के अनुसार उन्नत किस्मों के आधार एवं प्रमाणित बीजों का उठाव करें तथा उपलब्ध गुणवत्तापूर्ण बीजों का लाभ लेकर रबी फसल उत्पादन को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास करें।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture