उमरिया: कोल जनजाति के 5 हितग्राहियों को मिलेगा 20-20 हजार रुपये का अनुदान, 23 नवंबर तक करें आवेदन
14 नवंबर 2026, उमरिया: उमरिया: कोल जनजाति के 5 हितग्राहियों को मिलेगा 20-20 हजार रुपये का अनुदान, 23 नवंबर तक करें आवेदन – मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के कोल जनजाति के हितग्राहियों को मत्स्य पालन गतिविधियों से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2026-27 में कोल जनजाति विकास अभिकरण योजना के अंतर्गत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के तहत जिले के 5 पात्र हितग्राहियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। चयनित पात्र हितग्राहियों को नाव क्रय करने के लिए 10 हजार तथा मछली पकड़ने का जाल खरीदने के लिए 10 हजार, इस प्रकार कुल 20 हजार का अनुदान दिया जाएगा।
सहायक संचालक मत्स्योद्योग से प्राप्त जानकारी अनुसार योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का कोल जनजाति का होना अनिवार्य है। साथ ही आवेदक के पास तालाब अथवा जलाशय का 10 वर्षीय मत्स्य पालन पट्टा होना चाहिए। पूर्व में इस योजना का लाभ प्राप्त कर चुके हितग्राही पात्र नहीं होंगे। इच्छुक हितग्राही जाति प्रमाण पत्र, वार्षिक आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, समग्र आईडी, बैंक पासबुक, मत्स्य पालन पट्टा, दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं गरीबी रेखा का राशन कार्ड (यदि उपलब्ध हो) की स्वप्रमाणित छायाप्रतियों के साथ निर्धारित प्रारूप में आवेदन कार्यालय सहायक संचालक, मत्स्य उद्योग उमरिया में जमा कर सकते हैं।
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर निर्धारित की गई है। निर्धारित समयावधि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर शासन के दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित लक्ष्य के अनुसार 5 पात्र हितग्राहियों का चयन किया जाएगा।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


