कटनी : नीम कोटेड यूरिया की एक और रैक पहुंची
14 नवंबर 2026, कटनी: कटनी : नीम कोटेड यूरिया की एक और रैक पहुंची – जिले में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से निरंतर संवाद और सार्थक प्रयासों की वजह से खरीफ फसलों के लिए सर्वाधिक मांग वाली नीम कोटेड यूरिया की एक और रैक गत दिनों झुकेही रैक प्वाइंट पर आ गई है। इससे जिले को 430 मीट्रिक टन यूरिया मिलेगी।
जिला विपणन अधिकारी श्री आनंद नारायण पाण्डेय ने बताया कि कटनी डबल लॉक केन्द्र को 50 मीट्रिक टन यूरिया आवंटित की जाएगी। जबकि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक कटनी को 200 मीट्रिक टन खाद आवंटित की जाएगी। इसी प्रकार सीएमएस उमरियापान-ढीमरखेड़ा, सीएमएस रीठी, सीएमएस बड़वारा, सीएमएस स्लीमनाबाद और सीएमएस ढ़ीमरखेड़ा को 30-30 मीट्रिक टन यूरिया आवंटित की जाएगी। इसके अलावा एमपी एग्रो कटनी को 30 मीट्रिक टन खाद आवंटित की जाएगी। इससे जिले के किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध हो सकेगा।
कृषि विभाग ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे मिट्टी के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए संतुलित मात्रा में ही उर्वरकों का उपयोग करें। आवश्यकता से अधिक खाद का प्रयोग करने से कृषि लागत बढ़ने के साथ-साथ भूमि की उर्वरक क्षमता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।वाट्सएप बॉट से टोकन जनरेट करने की सुविधा ई-विकास 2.0 के तहत किसानों की सुविधा के लिए मोबाइल पर वाट्सएप बॉट के माध्यम से टोकन जनरेट करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। किसान वाट्सएप पर “हेल्प” या “मदद” लिखकर टोकन, रिटेलर, उर्वरक, उठाव की तिथि और टोकन की वैधता सहित आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके माध्यम से किसान निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उर्वरक का क्रय कर सकेंगे। तकनीक आधारित इस पहल से उर्वरक वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता और सुविधा बढ़ेगी तथा किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


