Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

हरदा जिले में किसानों को बांटे गए स्वाइल हेल्थ कार्ड

10 जनवरी 2024, हरदा: हरदा जिले में किसानों को बांटे गए स्वाइल हेल्थ कार्ड – सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों तक पहुँचाने के लिये भारत सरकार द्वारा प्रारम्भ की गई “विकसित भारत संकल्प यात्रा’’  हरदा  जिले के ग्राम डगावाशंकर, रोलगांव, कमताड़ा, नांदवा, डोलरिया व कपासी पहुँची। सभी ग्रामों में स्कूली छात्राओं व महिलाओं ने कलश यात्रा आयोजित की। यात्रा के दौरान ग्रामीण क्षेत्र रोलगांव में भी स्वस्थ बालक प्रतियोगिता आयोजित की गई। ग्राम नांदवा में यात्रा के प्रचार वाहन पहुंचने पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गेहलोत ने यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर गांव की छोटी-छोटी बालिकाओं ने सिर पर कलश रखकर यात्रा की अगवानी की।

ग्राम नांदवा में उन्नत कृषि यंत्र योजना के तहत अनुदान प्राप्त किसान ने अपनी सफलता की कहानी उपस्थित ग्रामीणों को सुनाई। इसके अलावा ग्राम डोलरिया व ग्राम नांदवा में किसानों को मिट्टी परीक्षण से संबंधी  स्वाइल हेल्थ कार्ड प्रदान किये गये। ग्राम नांदवा में अधिकारियों ने उपस्थित ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी तथा किसानों के समक्ष खेतों में ड्रोन के माध्यम से नेनो यूरिया छिड़काव के संबंध में प्रदर्शन कर बताया गया। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से लाभान्वित महिला हितग्राहियों तथा उन्नत कृषि यंत्र योजना के तहत अनुदान प्राप्त किसान ने अपनी सफलता की कहानी उपस्थित ग्रामीणों को सुनाई। इसके अलावा ग्राम डोलरिया व ग्राम नांदवा में किसानों को मिट्टी परीक्षण से संबंधी  स्वाइल  हेल्थ कार्ड प्रदान किये गये।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें