Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान: डीडवाना-कुचामन में 3,302 किसानों को मिले मृदा स्वास्थ्य कार्ड  

16 अक्टूबर 2026, जयपुर: राजस्थान: डीडवाना-कुचामन में 3,302 किसानों को मिले मृदा स्वास्थ्य कार्ड – विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित हुए शिविरों में राजस्थान कृषि विभाग के द्वारा किसानों तक कृषि विभाग की योजनाओं एवं सेवाओं की सीधी पहुँच सुनिश्चित करने की लिए विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की गई | अभियान के दौरान डीडवाना-कुचामन जिले में 3302 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किये गये, जबकि 9251 किसानों को विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी देकर लाभान्वित किया गया |

कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) भागचंद कुमावत ने बताया कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड में मिट्टी में उपलब्ध प्रमुख एवं सूक्ष्म पोषक तत्वों की स्थिति के साथ फसल के अनुसार आवश्यक पोषक तत्वों एवं उर्वरक को की मात्रा की सिफारिश दी जाती है इससे किसान यह जान सकते हैं कि उनके खेत में कौन सा पोषक तत्व है पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है तथा किन तत्वों की कमी है मृदा स्वास्थ्य कार्ड में नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश, सल्फर, जिंक, आयरन, कॉपर, मैंगनीज, बोरोन, विद्युत चालकता तथा ऑर्गेनिक कार्बन सहित 12 मानकों की जांच की जाती है ।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile