Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

फसल बीमा की जानकारी के लिए बीमा कम्पनी प्रतिनिधि नियुक्त

26 जून 2023, शाजापुर: फसल बीमा की जानकारी के लिए बीमा कम्पनी प्रतिनिधि नियुक्त – शाजापुर जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत खरीफ 2021 में 165025 एवं रबी 2021-22 में 206365 किसानों द्वारा अपनी फसल का बीमा करवाया गया था। जिसमें किसानों द्वारा प्रीमियम की राशि 46.00 करोड़ रूपये जमा की गई थी। पटवारी हल्को में औसत उपज की कमी के आधार पर खरीफ 2021 में 209 हल्के एवं रबी 2021-22 में 110 हल्को को फसल बीमा दावा राशि 197.00 करोड़ स्वीकृत की जाकर भुगतान किया जा रहा है। इसके अंतर्गत खरीफ 2021 में 1,23,145 किसानों को एवं रबी 2021-22 में 1,22,415 किसानों को भुगतान किया जा रहा है। किसान अपनी फसल बीमा दावा की जानकारी के लिए कम्पनी के टोल फ्री नंबर 18002337115 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

किसान कल्याण तथा कृषि विकास उपसंचालक ने किसान भाईयों से अनुरोध किया है कि फसल बीमा से संबंधित जानकारी के लिए वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड शाजापुर, मो.बड़ोदिया, शुजालपुर एवं कालापीपल पर बीमा कम्पनी प्रतिनिधि नियुक्त किये जा चुके  हैं । उनसे बीमा संबंधित जानकारी प्रातः 10.00 बजे से 5.00 बजे तक प्राप्त कर सकते  हैं ।

शाजापुर विकासखण्ड के लिए बीमा कम्पनी प्रतिनिधि के रूप में श्री शैलेन्द्र पाटीदार मोनं. 9009171235, मो.बड़ोदिया श्री कमलसिंह खिंची मोनं. 7987167363, शुजालपुर के लिए श्री राहुल अटाडिया मोनं. 9098966775, कालापीपल के लिए श्री पवन प्रजापति मोनं. 7566042405 एवं जिला समन्वयक श्री बलरामसिंह परिहार मोनं. 9754971819 तथा श्री अम्बाराम मालवीय मोनं. 9669003900 को नियुक्त किया गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें