Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ में जैविक खेती के लिए कृषकों को प्रोत्साहित करें

चम्बल फर्टिलाइजर का कृषक प्रशिक्षण

24 जनवरी 2023,  रायपुर । छत्तीसगढ़ में जैविक खेती के लिए कृषकों को प्रोत्साहित करें –  विगत दिनों चम्बल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लि. के रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा कृषक प्रशिक्षण का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र अंजोरा दुर्ग के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दाऊ बासुदेव चंद्राकर, कामधेनु वि.वि. दुर्ग के कुलपति डॉ. एन.पी. दक्षिणकर, संचालक डॉ. संजय शाक्य, डॉ. उमेश पटेल एवं चम्बल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स रायपुर के सीनियर रीजनल मैनेजर श्री एस. के. दुबे, असिस्टेंट मार्केटिंग मैनेजर दुर्ग श्री योगेश केशव विशेष रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम में दाऊ बासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. दक्षिणकर ने कृषकों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया तथा जल का समुचित उपयोग कर जल बचाव का आव्हान किया। कम्पनी के सीनियर रीजनल मैनेजर श्री दुबे ने प्रगतिशील किसानों को संतुलित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग करने की सलाह दी। श्री दुबे ने बताया कि चम्बल फर्टिलाइजर्स प्रति वर्ष 35 लाख टन यूरिया का उत्पादन करती है। जिससे कृषकों को उच्च गुणवत्ता के विभिन्न आयातित उर्वरकों तथा पौध सुरक्षा रसायन भी उपलब्ध कराती है।

कार्यक्रम में केन्द्र के संचालक डॉ. संजय शाक्य तथा डॉ. उमेश पटेल ने किसान भाईयों को समय पर मिट्टी की जांच कराने तथा मृदा स्वस्थ रखने के लिए जागरुक किया। कार्यक्रम का संचालन केन्द्र की डॉ. निशा शर्मा ने किया। इस अवसर पर कम्पनी के असिस्टेंट मार्केटिंग मैनेजर श्री योगेश केशव ने आभार व्यक्त किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: गेहूं की फसल को चूहों से बचाने के उपाय बतायें

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें