Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश में तीर्थदर्शन यात्रा के आवेदन 07 अप्रैल तक

5 अप्रैल 2022, भोपाल ।  मध्य प्रदेश में तीर्थदर्शन यात्रा के आवेदन 07 अप्रैल तक – मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत काशी के लिए तीर्थ यात्रा 19 अप्रैल से प्रारंभ होकर 21 अप्रैल तक संचालित की जाएगी। इस तीर्थदर्शन यात्रा में भोपाल, सीहोर, विदिशा, रायसेन, सागर, दमोह, टीकमगढ़ जिले के तीर्थ यात्री शामिल होगें। तीर्थ दर्शन यात्रा ट्रेन 19 अप्रैल 2022 को भोपाल, (रानी कमलापति) स्टेशन से विदिशा होते हुए काशी तक यात्रा करेगी। विदिशा, सीहोर एवं रायसेन जिले के यात्रियों की बोर्डिंग भोपाल (रानी कमलापति) स्टेशन होगा।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन याजना के अन्तर्गत मध्यप्रदेश के वरिष्ठ नागरिक जो 60 वर्ष या अधिक आयु के व्यक्ति (महिलाओं के मामले में 2 वर्ष की छूट) जो आयकर दाता नहीं है, वे मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस यात्रा के लिए नागरिक अपने निकटतम तहसील, स्थानीय निकाय एवं जनपद कार्यालयों में 07 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकेंगे।

तीर्थ यात्रियो को विशेष ट्रेन द्वारा प्रस्थान स्टेशन से लेकर यात्रियों को वापस उसी स्टेशन पर पहुंचाने की जिम्मेदारी आईआरसीटीसी की रहेगी एवं यात्रा के दौरान यात्रियों को भोजन, नाश्ता एवं चाय आदि आईआरसीटीसी उपलब्ध कराएगा। यात्रियों के रूकने की व्यवस्था, उन्हें तीर्थ स्थल तक बसों द्वारा ले जाने, वापस ट्रेन में लाने एवं गाइड आदि की व्यवस्था भी आईआरसीटीसी करेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

ट्रेन जिन-जिन स्टेशनों से प्रारंभ होगी एवं रुकेगी, वहाँ तक यात्री को स्वयं अपने व्यय से आना होगा। उसके पश्चात यात्रा हेतु कोई शुल्क देय नहीं होगा। परन्तु यदि कोई यात्री विशिष्ठ सुविधा का लाभ प्राप्त करता है, उसका व्यय यात्री स्वयं वहन करेगा। यात्रियों से अपेक्षा है कि वे मौसम के अनुरूप वस्त्र, ऊनी वस्त्र, व्यक्तिगत उपयोग की सामग्री यथा कंबल चादर, तौलिया, साबुन, कंघा, दाढ़ी बनाने का सामान आदि साथ में रखे। तीर्थ यात्री अपने साथ ओरीजनल आधार कार्ड, वोटर कार्ड एवं वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट की छायाप्रति अनिवार्य रूप से रखने कहा गया है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आवेदक एक या एक से अधिक स्थान के लिये यात्रा के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। परन्तु वह केवल एक ही स्थान की यात्रा कर सकेगा। यदि लॉटरी में एक से अधिक स्थानों की यात्रा के लिए आवेदक का चयन होता है तब जिस स्थान की यात्रा में उसका नाम चयन सूची में ऊपर है उस स्थान के लिये उसे चयनित समझा जाएगा। यदि किसी व्यक्ति का चयन किसी यात्रा के लिये हो जाता है और यदि उसके पश्चात आयोजित होने वाली यात्रा की चयन सूची में भी उसका नाम है तब बाद वाली चयन सूची से उसका नाम हटा दिया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए सहायक यंत्री श्री अनिल कुमार त्रिपाठी 9425464551, सहायक संचालक मनीष तिवारी 9425010191, श्री मनीष गोंधलेकर मुख्य पर्यवेक्षक 8287931607 एवं संचालनालय धार्मिक न्यास धर्मस्व कार्यालय दूरभाष नं- 0755-2767116 संपर्क सकते है।

 

महत्वपूर्ण खबर: देश कृषि उपज निर्यात में वृद्धि की ओर अग्रसर : श्री तोमर