Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बलरामपुर में छत्तीसगढ़ के कृषि और उद्योग मंत्री ने किया सेहत बाजार ’मिलेट कैफे’ का लोकार्पण

3 अप्रैल 2023, रायपुर ।  बलरामपुर में छत्तीसगढ़ के कृषि और उद्योग मंत्री ने किया सेहत बाजार ’मिलेट कैफे’ का लोकार्पण – बलरामपुर जिला मुख्यालय में मिलेट कैफे का कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे और उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा ने संयुक्त रूप से किया। उद्योग मंत्री ने इस अवसर पर लोगों आग्रह पर मिलेट कैफे में रागी का डोसा बना कर लोगों का दिल जीत लिया। कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बलरामपुर के थालियों में अब स्वाद के साथ-साथ पौष्टिकयुक्त मिलेट भी परोसना शुरू हो जाएगा। उन्होंने सरगुजा संभाग का पहला सेहत बाजार खुलने पर लोगों को बधाई दी।

इस मौके पर मंत्री द्वय श्री चौबे और श्री लखमा ने मिलेट कैफे में तैयार किये गए व्यंजनों का लुप्त उठाया। इस मौके पर मंत्रीगणों ने सुराजी गांव योजना के तहत जिले के बड़कीमहरी में गोबर से निर्मित पेंट यूनिट का लोकार्पण किया। बलरामपुर शहरी गौठान में संचालित इस गोबर पेंट यूनिट में तीन महिला स्व सहायता समूह की 30 महिलाएं शामिल है। इस यूनिट से प्रतिदिन 800 लीटर पेंट का निर्माण होगा। जिले के पहले पेंट यूनिट का गोबर पेंट ग्रीन अर्थ एन्ड ग्रीन फुट पेंट (एएलएफ) के नाम से मार्केट में उपलब्ध रहेगी। गौरतलब है कि बलरामपुर जिला जिला प्रशासन द्वारा लोगों को  आकर्षित और मिलेट के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मिलेट कैफे का नाम सेहत बाजार के रूप में रखा गया है। इसके लिए मंत्री श्री चौबे ने कलेक्टर की प्रशंसा की। मंत्री श्री चौबे ने कहा कि वर्तमान भागदौड़ भरी जिंदगी में हम सब की थालियों से पौष्टिकता कब गायब होती जा रही है, हमें पता ही नहीं चला रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की दूरदृष्टि सोच से राज्य सरकार मिलेट मिशन योजना प्रारंभ की है।

महत्वपूर्ण खबर: छत्तीसगढ़ में भेड़ पालन एवं ऊन संवर्धन बोर्ड का गठन होगा

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile