Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बड़वानी जिले में राज्य स्तरीय पशु चिकित्सा शिविर आयोजित

29 मार्च 2023, बड़वानी: बड़वानी जिले में राज्य स्तरीय पशु चिकित्सा शिविर आयोजित – गत दिनों बड़वानी जिले के विकासखंड पाटी के ग्राम अजराड़ा में नानाजी  देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय जबलपुर द्वारा राज्य स्तरीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन  किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल, कुलपति प्रो. एसपी तिवारी, महू कालेज के अधिष्ठाता डॉ. वीपी शुक्ला थे । जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बलवंतसिंह पटेल, श्री बरमा सोलंकी, जनपद पंचायत अध्यक्ष पाटी श्री थानसिंह सस्ते, श्री सुभाष जोशी, श्री कृष्णा गोले, अजराडा सरपंच श्री नवलसिंह परिहार, पशु चिकित्सा महाविद्यालय जबलपुर एवं महू के पशु वैज्ञानिक  एवं विभाग के समस्त अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन उपस्थित थे।

शिविर में 12 पशुओं का  ऑपरेशन , 218 पशुओं का उपचार कर एवं 4160 पशुओं हेतु औषधि वितरण, 60 बंध्याकरण व 715  पशुओं का टीकाकरण किया गया। कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल एवं अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम के दौरान वन बन्धु योजना अंतर्गत 141 यूनिट  कड़कनाथ चूजों का , 10  कृषकों  को बकरी पालन हेतु सिरोही नस्ल की बकरी व पशु आहार,  मछुआरों को मत्स्य के बीज का वितरण भी किया । कैबिनेट  मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल एवं  जन प्रतिनिधियों ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा प्रकाशित की गई स्मारिका का भी विमोचन किया ।मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बलवंतसिंह पटेल एवं उपस्थित  जन प्रतिनिधियों ने पशु चिकित्सा विभाग, मत्स्य विभाग एवं कृषि विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।  मंत्री श्री पटेल ने नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय जबलपुर एवं महू से आए पशु वैज्ञानिकों को  शाल-श्रीफल देकर सम्मानित किया । नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय जबलपुर के कुलपति डाॅ. एसके तिवारी, पशु चिकित्सा महाविद्यालय महू के अधिष्ठाता डाॅ. बीपी शुक्ला, उपसंचालक डाॅ. सीके रत्नावत द्वारा मंत्री श्री पटेल को स्मृति चिन्ह  भेंट किये गए । शिविर के नोडल अधिकारी डॉ महेन्द्रसिंह बघेल ने बताया कि शिविर में बकरी पालन एवं मुर्गीपालन का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर का संचालन  डॉ  राजेश पाटीदार ने किया व आभार डॉ  सीके. रत्नावत द्वारा व्यक्त किया गया।

महत्वपूर्ण खबर: बीटी कॉटन की नई दरें निर्धारित, अधिसूचना जारी

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें