Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बड़वानी जिले के किसानों से खरीफ फसल हेतु उर्वरक का उठाव करने की अपील

20 अप्रैल 2024, बड़वानी: बड़वानी जिले के किसानों से खरीफ फसल हेतु उर्वरक का उठाव करने की अपील – बड़वानी जिले के किसानों  को आगामी खरीफ मौसम में उनकी आवश्यकतानुसार रासायनिक खाद उपलब्ध कराने हेतु शासन द्वारा अग्रिम भंडारण योजना अंतर्गत उर्वरकों का भण्डारण करवाया जा रहा है । योजना में 4 प्रमुख उर्वरक यूरिया, डी.ए.पी., कॉम्प्लेक्स व पोटाश को शामिल किया गया है । योजना 1 फरवरी से 31 मई 2024 तक ही है । उप संचालक ( कृषि )  द्वारा किसानों से खरीफ फसल हेतु उर्वरक का उठाव करने की अपील की गई है।

वर्तमान में विपणन संघ के डबल लॉक केन्द्रों एवं सहकारी समितियों में यूरिया 4565 मे. टन, डीएपी 1907 मे. टन, एनपीके 1341 मे. टन, पोटाश 963 मे. टन, सुपर फॉस्फेेट 2572 मे.टन, अमोनियम सल्फेट 37 मे. टन, कुल 11385 मे.टन व निजी डीलरों की दुकानों पर यूरिया 6161 मे. टन, डीएपी 215 मे. टन, एनपीके 1051 मे. टन, पोटाश 103 मे. टन, सुपर फॉस्फेट 3372 मे.टन, अमोनियम सल्फेट 162 मे. टन, कुल 11064 मे.टन इस प्रकार सहकारी एवं निजी क्षेत्र में कुल 22449 मे. टन की व्यवस्था की गई है।

उप संचालक कृषि का कहना है कि बड़वानी जिले में  रैक  पाईन्ट  नहीं  होने से खरीफ में उर्वरकों की कमी आ सकती है। अतः जिले के समस्त  किसानों से अनुरोध है कि अपने बैंक की लिमिट अनुसार खरीफ फसलों हेतु यूरिया, डी.ए.पी. व अन्य खादों का अग्रिम भंडारण समय पूर्व अभी से उठाव कर लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)