Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों को खाद प्राप्त करने में कोई परेशानी न हो, टोकन से हो खाद का वितरण : कलेक्टर

13 अक्टूबर 2026, छतरपुर: किसानों को खाद प्राप्त करने में कोई परेशानी न हो, टोकन से हो खाद का वितरण : कलेक्टर – गुरुवार को कलेक्टर श्री मृणाल मीना की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में एपीसी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में उपसंचालक कृषि श्री अनिल मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री मीना ने जिले में खाद के अवैध भण्डारण, कालाबाजारी एवं विक्रय करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी अधिकारी द्वारा इसमें लापरवाही की जाती है, तो उसके विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नौगांव क्षेत्र में अवैध उर्वरक का भण्डारण एवं विक्रय पाए जाने पर नौगांव एसएडीओ पर कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्काल निलंबन का आदेश जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस द्वारा मोबाइल कॉल एवं रिकॉर्डिंग की जांच कराने के निर्देश देते हुए कहा कि नौगांव एसएडीओ एवं उसके ड्राइवर की संबंधित विक्रेता के साथ संलिप्तता पाई जाती है, तो एसएडीओ एवं ड्राइवर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाए।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि किसानों को खाद प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो और टोकन के माध्यम से खाद का वितरण सुनिश्चित किया जाए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

बैठक में अनुपस्थित रहने पर बक्सवाहा एसएडीओ का 2 दिवस का वेतन राजसात करने के निर्देश

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कलेक्टर ने कहा कि युवा उद्यमियों एवं संस्थाओं के माध्यम से किसानों की मिट्टी का परीक्षण कर सॉइल हेल्थ कार्ड वितरित कराए जाएं। उन्होंने छतरपुर, बक्सवाहा एवं नौगांव एसएडीओ को इसके लिए विशेष रूप से प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही बैठक में अनुपस्थित रहने एवं सॉइल हेल्थ कार्ड में खराब प्रदर्शन पाए जाने पर बक्सवाहा एसएडीओ का 2 दिवस का वेतन राजसात करने के निर्देश दिए।

उन्होंने फसल रकबे की जानकारी लेते हुए कहा कि फसलों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए कृषि विभाग कार्य करे। फसलों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए ब्लॉक स्तरीय कृषि अमले को फील्ड पर लगाकर बीज एवं योजनाओं का वास्तविक रूप से प्रदर्शन कराया जाए।

सीड इंस्पेक्टर को नकली बीज विक्रय करने वालों की जांच के निर्देश

बारिश से हुई फसलों की क्षति का राजस्व एवं कृषि विभाग को संयुक्त सर्वे करने के निर्देश

मैत्री के माध्यम से पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान बढ़ाने पर कलेक्टर ने दिया जोर

रबी 2026-27 में किसानों को बीज वितरण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सीड इंस्पेक्टर के माध्यम से मांग के अनुसार बीज की पूर्ति सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि यदि बीज ब्लॉकों में एसएडीओ के पास पहुंच गया है, तो उसका वितरण किया जाना चाहिए। यदि निरीक्षण के दौरान कहीं बीज भण्डारित पाया जाता है, तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सीड इंस्पेक्टर को नकली बीज के विक्रय की जांच करने और शिकायत मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

भावांतर पंजीयन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने रकबे के अनुसार किसानों का पंजीयन कराने के निर्देश दिए। साथ ही बारिश से हुई फसलों की क्षति का राजस्व एवं कृषि विभाग को संयुक्त सर्वे करने के निर्देश दिए।

पशुपालन विभाग के अंतर्गत पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान एवं सेक्स सॉर्टेड सीमेन में वृद्धि पर कलेक्टर ने जोर दिया। उन्होंने मैत्री की बैठक लेकर उनके मानदेय से संबंधित समस्या का समाधान करने तथा पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान के लिए उन्हें प्रेरित करने के निर्देश दिए। बड़ामलहरा, लवकुशनगर, बिजावर, बक्सवाहा एवं गौरिहार के संबंधित पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ एवं पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों को नोटिस जारी करने तथा खराब प्रगति वाले ब्लॉकों में अभियान चलाने के निर्देश दिए।

पीएमएफएमई योजना के लंबित आवेदनों को डिस्बर्स कराने के निर्देश

मत्स्य, पशुपालन एवं कृषि विभाग के किसानों की केसीसी कराने के निर्देश

कलेक्टर ने उद्यानिकी विभाग की एकीकृत बागवानी विकास मिशन की योजनाओं की शत-प्रतिशत पूर्ति करने एवं बैंकों से पीएमएफएमई योजना के लंबित आवेदनों को डिस्बर्स कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने किसानों की केसीसी के लक्ष्यों की पूर्ति के लिए सहकारिता विभाग को टीम लगाकर मत्स्य, पशुपालन एवं कृषि विभाग के किसानों की केसीसी कराने के निर्देश दिए।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture