Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

केन्द्र ने कहा- दलहनों की साप्ताहिक स्टॉक घोषणा को लागू करें राज्य

20 अप्रैल 2024, नई दिल्ली: केन्द्र ने कहा- दलहनों की साप्ताहिक स्टॉक घोषणा को लागू करें राज्य – केंद्र ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सभी स्टॉक होल्डिंग संस्थाओं द्वारा दलहनों के साप्ताहिक स्टॉक घोषणा को लागू करने और उनके द्वारा घोषित स्टॉक को सत्यापित करने का निर्देश दिया। प्रमुख बंदरगाहों और दाल उद्योग केंद्रों में स्थित गोदामों में स्टॉक को समय-समय पर सत्यापित किया जाना चाहिए और स्टॉक घोषणा पोर्टल पर गलत जानकारी देने वाली स्टॉक होल्डिंग संस्थाओं पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

उपभोक्ता कार्य विभाग की सचिव श्रीमती निधि खरे ने विभिन्न राज्यों के उपभोक्ता कार्य, खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभागों के प्रधान सचिवों और सचिवों के साथ एक बैठक की। यह बैठक स्टॉक होल्डिंग संस्थाओं द्वारा दलहनों के स्टॉक संबंधी घोषणा को लागू करने के लिए सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को 5 अप्रैल, 2024 के निर्देश के अनुकरण के तौर पर आयोजित की गई। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को जमाखोरी और बाजार में हेरफेर को रोकने के लिए दलहनों के संबंध में स्टॉक की स्थिति और मूल्य के रुझान पर बढ़ी हुई सतर्कता की आवश्यकता से अवगत कराया गया।

पांच प्रमुख दालों, अरहर, उड़द, चना, मसूर और मूंग के अलावा, राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों को आयातित पीली मटर के संबंध में स्टॉक की स्थिति की निगरानी करने के लिए कहा गया है। दालों की समग्र उपलब्धता बढ़ाने के लिए 8 दिसंबर, 2023 से 30 जून, 2024 तक की अवधि के लिए पीली मटर के आयात की अनुमति दी गई है। श्रीमती खरे ने यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया कि आयातित पीली मटर बाजार में निरंतर उपलब्ध रहे। इसी तरह, बाजार में सुचारू और निरंतर रिलीज के लिए आयातकों के पास तुअर, उड़द और मसूर के स्टॉक की निगरानी की जानी है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उन्होंने आयात और स्टॉक संबंधी घोषणा से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए दाल आयातक संघों और दाल उद्योग के अन्य प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक भी की। प्रतिभागियों ने सामान्य रूप से दाल उद्योग और विशेष रूप से आयात पर अपने विचार और इनपुट साझा किए। आयातकों और उद्योग जगत की हस्तियों को साप्ताहिक आधार पर आयातित पीली मटर सहित दालों के अपने स्टॉक की घोषणा करने के लिए कहा गया है। इस संबंध में, उपभोक्ता कार्य विभाग ने येलो पीज़ और बिग चेन रिटेलर को एक इकाई के रूप में शामिल करने के लिए स्टॉक घोषणा पोर्टल https://fcain-foweb.nic.in/psp को नया रूप दिया है, जो 15 अप्रैल, 2024 से चालू हो जाएगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)