Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

लम्पी डिसीज पशु चिकित्सा औषधि विक्रेताओं की बैठक संपन्न

13 सितम्बर 2022, बुरहानपुर: लम्पी डिसीज पशु चिकित्सा औषधि विक्रेताओं की बैठक संपन्न – लम्पी डिसीज की रोकथाम एवं नियंत्रण को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह के निर्देशों के परिपालन में गत दिनों  उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें जिला बुरहानपुर में उप संचालक डॉ.हीरासिंह भंवर द्वारा जिले के समस्त पशु चिकित्सा से संबंधित औषधियों के विक्रेता (मेडिकल संचालक) की बैठक आयोजित की गई। जिसमें लम्पी डिसीज से संबंधित टीकाद्रव्य मांग अनुसार पूर्ति करने एवं रोग से ग्रसित पशुओं के उपचार हेतु आवश्यक औषधियों की पूर्ति करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिये गये।

उपसंचालक डॉ. हीरा सिंह भंवर ने जानकारी दी कि वैक्सीन प्रदाय कंपनी को जिले की मांग अनुसार त्वरित पूर्ति हेतु पत्राचार किया जायेगा। टीकाद्रव्य (वैक्सीन) का अधिकतम 800/-रूपये मूल्य निर्धारित किया गया। जिले के गौसेवकों को वैक्सीन लगाने की अनुमति दी गई है। सिर्फ स्वस्थ पशुओं में टीकाकरण  किया जाये। केवल गोट पॉक्स वैक्सीन का उपयोग ही किया जाये। यह बीमारी वायरल होने के कारण पशुओं में कम से कम 5 दिन का पूरा कोर्स दिया जाये। वैक्सीन जिले के बाहर विक्रय नहीं की जाये। उन्होंने आवारा पशुओं को स्थानीय निकाय द्वारा गौशाला में भेजे जाने हेतु नगरीय निकायों से अनुरोध किया है।

महत्वपूर्ण खबर: पैक्स को पांच साल में 65 हजार से बढ़ाकर 3 लाख किया जाएगा

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें