Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

देश कृषि उपज निर्यात में वृद्धि की ओर अग्रसर : श्री तोमर

भाकृअप सोसायटी की 93वीं वार्षिक आम बैठक

5 अप्रैल 2022, नई दिल्ली । देश कृषि उपज निर्यात में वृद्धि की ओर अग्रसर : श्री तोमर – भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद सोसायटी की 93वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) यहां पूसा परिसर में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री परषोत्तम रुपाला, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री कैलाश चौधरी, नीति आयोग के सदस्य (कृषि) डॉ. रमेश चंद तथा डेयर के सचिव व आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. त्रिलोचन महापात्रा विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर श्री तोमर ने कहा कि भारतीय कृषि को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश के किसानों और वैज्ञानिकों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में खरा उतरने के लिए सदैव प्रोत्साहित किया है। इसी का परिणाम है कि भारत से कृषि उपज निर्यात में लगातार शानदार वृद्धि हो रही है।

बैठक में केन्द्रीय मंत्री श्री रूपाला ने कहा कि खेती करने के लिए छोटे किसान अनेक जुगाड़ करते हंै, जिन्हें मान्यता दी जाना चाहिए। बंशी गिर गाय के दूध से बने चीज को निर्यात किए जाने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

महत्वपूर्ण खबर: पीएम किसान योजना में अपात्र किसानों को बंट गए 4400 करोड़

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile