Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

पीएम किसान योजना में अपात्र किसानों को बंट गए 4400 करोड़

लोकसभा में कृषि

NS Tomar ji

5 अप्रैल 2022, नई दिल्ली ।  पीएम किसान योजना में अपात्र किसानों को बंट गए 4400 करोड़ – केन्द्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) योजना में लगभग 4400 करोड़ रुपए की राशि अपात्र किसानों के खाते में चली गई है। यह जानकारी केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने गत सप्ताह लोकसभा में दी। अपात्र लाभार्थियों से रकम वापिस लेने और सरकार को राशि लौटाने के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (स्ह्रक्क) तैयार की गई है जिसे राज्यों द्वारा अपनाया जा रहा है। श्री तोमर ने बताया कि अभी तक इन अपात्र किसानों से लगभग 297 करोड़ की राशि वसूली जा चुकी है। केन्द्र सरकार द्वारा पीएम किसान के लिए वर्ष 2022-23 में 68000 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है।

उल्लेखनीय है कि पीएम-किसान योजना किसानों की फसल बुवाई के वक्त की वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत केन्द्र सरकार द्वारा पात्र किसानों के बैंक खाते में सीधे प्रति वर्ष 6 हजार रुपए (2 हजार रु. की तीन समान किश्तों में) ऑनलाईन जारी किए जाते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फूलों की खेती में बढ़ौत्री

सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर के प्रश्न के उत्तर में केन्द्रीय कृषि मंत्री ने बताया कि मध्य प्रदेश में फूलों की खेती का रकबा गत तीन वर्षों में 3 लाख हेक्टेयर से बढक़र 3 लाख 29 हजार हेक्टेयर हो गया है। मध्यप्रदेश में फूलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय कृषि विस्तार योजना के तहत संकर फूलों के क्षेत्र विस्तार की दिशा में हर संभव प्रयास किए जा रहे है। साथ ही समेकित बागवानी विकास मिशन के तहत किसानों को बागवानी उत्पादों के गे्रडिंग, विपणन, गुणवत्ता प्रमाणन आदि के लिए सहायता दी जाती है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: बाड़मेर पशु मेले में कृषि मंत्री द्वारा ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ अभियान में फसल बीमा पालिसी वितरण