Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

बाड़मेर पशु मेले में कृषि मंत्री द्वारा ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ अभियान में फसल बीमा पालिसी वितरण

4 अप्रैल 2022, बाड़मेर/नईदिल्ली । बाड़मेर पशु मेले में कृषि मंत्री द्वारा ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ अभियान में फसल बीमा पालिसी वितरण – राजस्थान के बाड़मेर जिले में सुप्रसिद्ध तिलवाड़ा पशु मेले के दौरान आज भव्य किसान समागम में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्रसिंह तोमर ने भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री फसलबीमा योजना (पीएमएफबीवाई) के ‘मेरी पॉलिसी, मेरे हाथ’ अभियान के तहत फसल बीमा पॉलिसी का वितरण किया। कार्यक्रम में हजारों किसानों के साथ केंद्रीय जलशक्ति मंत्री श्री गजेंद्रसिंह शेखावत,पशुपालन, मत्स्य पालन व डेयरी राज्यमंत्री डॉ.संजीवकुमार बालियान, कृषि राज्य मंत्री श्री कैलाश चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। यहां श्री तोमर ने कहा कि किसानों की तेजी से प्रगति के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार उन्हें टेक्नालाजी से जोड़ रही है। पीएम की दूरदृष्टि के कारण बीमित किसानों को क्लेम के लिए फसलों के नुकसान का सर्वे भी ड्रोन द्वारा किया जाएगा।

देशव्यापी अभियान ‘मेरी पालिसी मेरे हाथ’ की शुरूआत गत 26 फरवरी को इंदौर(मध्यप्रदेश) से की गई थी। यह एक बड़ी उपलब्धि है कि यह अभियान अल्प समय में 50 लाख किसानों तक उनकी फसल बीमा पालिसी के साथ सफलतापूर्वक पहुंचा है, जिसे आने वाले दिनों में भी जारी रखा जाएगा।

कार्यक्रम में श्री तोमर ने कहा कि पीएमएफबीवाई में 1.15 लाख करोड़ रुपये का क्लेम किसानों को दिया जा चुका है। महाभियान में पालिसी किसानों तक पहुंचाई जा रही है। श्री तोमर ने कहा कि पहले कभी कौन सोच सकता था कि ड्रोन सेपेस्टीसाइडका स्प्रे संभव हो सकेगा लेकिन सरकार की मंशा अब गांव-गांव इस टेक्नालाजी का उपयोग करने की है। उन्होंने राज्य मंत्री श्री चौधरी के आग्रह पर बाड़मेर में बाजरा अऩुसंधान संस्थान खोलने के लिए आश्वस्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के किसानों को उनका हक दिलाने व कृषि संबंधी विकास के लिए केंद्र सरकार की ओर सेकोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने किसानों से फसल बीमा योजना का कवरेज बढ़ाने में मदद का अनुरोध किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री शेखावत, श्री बालियान व श्री चौधरी ने भी संबोधित करते हुए, केंद्र सरकार द्वारा कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्रों तथा किसानों के विकास के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में किए जा रहे उपायों की विस्तार से जानकारी दी। पीएमएफबीवाई के सीईओ व केंद्रीय कृषि मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री रितेश चौहान ने भी संबोधित किया। केंद्रीय कृषि मंत्री ने प्रतीक स्वरूप बाड़मेर जिले के 15 किसानों को फसल बीमा पालिसी का वितरण किया एवं 10 प्रगतिशील किसानों को कृषि क्षेत्र में उनके योगदान के लिएप्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

 

महत्वपूर्ण खबर: भारत में काजू का रकबा दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा- केंद्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर