Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि अधिकारियों ने किया निरीक्षण

21 अगस्त 2020, देपालपुर। कृषि अधिकारियों ने किया निरीक्षण – सोयाबीन और मक्का की फसल में कीट प्रकोप की आशंका के चलते गत दिनों कृषि विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र के खेतों का निरीक्षण कर किसानों से मुलाकात की और उन्हें बचाव के लिए उपयोगी सलाह दी।

उल्लेखनीय है कि देपालपुर विकासखंड में कुछ स्थानों पर सोयाबीन और मक्का की फसल में कीट प्रकोप स्थिति बन रही है। कुछ खेतों में सोयाबीन फसल में तना मक्खी, रिंग कटर, हरी अर्ध कुंडल इल्ली के साथ ही मक्का की फसल में फॉल आर्मी वर्म और तना छेदक कीटों का प्रकोप पाया गया। इसे देखते हुए कृषि विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र का निरीक्षण कर किसानों से भेंट की और उन्हें कीटों की जानकारी देते हुए उनसे होने वाले नुकसान की जानकारी दी।

बिरगोदा के प्रगतिशील किसान श्री सरदारसिंह ठाकुर के खेत में सोयाबीन फसल का निरीक्षण केवीके के वैज्ञानिक श्री आर.एस. टेलर, एसडीओ कृषि श्री एस.आर. एस्के, श्री गोपेश पाठक, सहायक संचालक, कृषि इंदौर, श्री मधुप सिंह तोमर एसएडीओ देपालपुर एवं श्री डी.के. तिवारी, ग्रा.कृ .वि . अधिकारी ने किया। अधिकारियों द्वारा किसानों को हरी इल्ली,तना छेदक,सफेद मक्खी,आदि कीट के नियंत्रण हेतु लेम्बडा सायहेलोथ्रिन+ थायोमिथाकसम (पूर्व मिश्रित) 125 मिली/हेक्टेयर या पूर्व मिश्रित बीटासाइफ्लूथ्रिन 8.49+इमिडाक्लोप्रिड 19.81.1 ओडी 350 मिली/हेक्टेयर की दर से स्प्रे करने की अनुशंसा की गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile