Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

गर्मी के मौसम में गेलार्डिया के फूलों की खेती करना चाहता हूं। जानकारी देने की कृपा करें।

रामधारी सिंह

03 अप्रैल 2024, भोपाल: गर्मी के मौसम में गेलार्डिया के फूलों की खेती करना चाहता हूं। जानकारी देने की कृपा करें – गेलार्डिया की खेती के लिये हल्की मिट्टी की आवश्यकता होती है जिसमें पानी न ठहरता हो। काली मिट्टी में अधिक पानी लग जाने से पौधों मरने की संभावना रहती है। इसके फूल उपजाऊ भूमि की अपेक्षा कम उपजाऊ भूमि में अच्छे लगते हैं।

इस समय लगाई गई गेलार्डिया में हो सकता है कि गर्मियों में फूल न आयें। अक्टूबर नवम्बर में लगाई गई फसल में गर्मियोंं में अच्छे फूल आयेंगे। एक बार लगाई गई फसल को 2-3 साल तक रखना चाहिए।

बीज को उगने में 14 से 21 दिन का समय लगता है। पौधशाला से पौध निकालने के बाद उन्हें 14 से 16 इंच की दूरी पर लगाना चाहिए। 2 फीट के पौधे होने के बाद टहनियों से भी पौधे बनाये जा सकते हैंं। इसकी सामान्य जातियां 2-3 फीट ऊंची रहती हैं। इसको पौध संरक्षण की बहुत अधिक आवश्यकता नहीं रहती।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)