Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

मैं जायद में भिन्डी लगाना चाहता हूं कौन सी किस्म कहां, बीज मिलेगा लगाने की विधि बतायें।

लेखक: समर सिंह

01 फरवरी 2024, भोपाल: मैं जायद में भिन्डी लगाना चाहता हूं कौन सी किस्म कहां, बीज मिलेगा लगाने की विधि बतायें – जायद की भिन्डी बरसात की फसल की तुलना में अधिक उत्पादन देती है क्योंकि खुला मौसम, पर्याप्त प्रकाश सुलभ होता है। आप भिंडी लगायें निम्न जानकारी के साथ।

जातियों में व्ही.आर. ओ.6, पद्मिनी संकर किस्म विजय, विशाल हा.6, विशाल हा.7, विशाल हा. 8, पूसा मखमली, पूसा सावनी, वर्षा उपहार, आजाद, क्रांति इत्यादि उपयुक्त हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

लगाने का उपयुक्त समय फरवरी-मार्च का प्रथम सप्ताह बीज की मात्रा 15 से 20 किलो/हे. संकर किस्मों का 6 किलो बीज/पर्याप्त होगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

गोबर खाद 20-24 टन के साथ, 150 किलो डीएपी तथा 60 किलो यूरिया/हे., 25 किलो यूरिया टापड्रेसिंग के लिये जो बुआई के 25 दिनों बाद दिया जाये। 375 किलो सिंगल सुपर फॉस्फेट तथा 100 किलो म्यूरेट ऑफ पोटाश/हे. की दर से दिया जाये।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)