Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अब भूमि बंधक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन हुई

31 जनवरी 2024, सीहोर: अब भूमि बंधक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन हुई – भू-स्वामी की कृषि भूमि बंधक की प्रक्रिया को भी अब पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया गया है। इससे अब आवेदनों के निराकरण में समय की बचत हो रही है।

उल्लेखनीय है कि नई प्रक्रिया में किसान को ऋण लेने के लिये बैंक में ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद  बैंक द्वारा पोर्टल से भूमि के ब्यौरे का एवं आधार डेटा से किसान का सत्यापन किया जाता है। फिर बैंक द्वारा बंधक आवेदन पोर्टल पर ऑनलाइन प्रेषित किया जाता  है। इसका सत्यापन पोर्टल पर ही पटवारी द्वारा किया जाता है एवं तहसीलदार द्वारा ऑनलाइन स्वीकृति दी जाती है। पहले इसके लिए कोई समय-सीमा निर्धारित नहीं थी, अब इन आवेदनों का निराकरण 3 दिन में हो जाता है।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें