Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

समस्या – मैंने बसंतकालीन गन्ना लगाया है क्या-क्या कृषि कार्य इस माह में करना होगा

लेखक: अनुज वर्मा

10 जुलाई 2026, भोपाल: समस्या – मैंने बसंतकालीन गन्ना लगाया है क्या-क्या कृषि कार्य इस माह में करना होगा – समाधान- जून माह में यदि वहाँ पर्याप्त वर्षा नहीं हुई हो तो सिंचाई की आवश्यकता होगी। निराई/गुड़ाई कार्य जरूरी है तथा उर्वरक की दूसरी टॉप ड्रेसिंग भी की जाये। जुलाई माह में भरपूर बारिश हो रही है। इस वजह से मिट्टी चढ़ाना तथा गन्ने की बंधाई ये कार्य भी जरूरी होंगे ताकि हवा से पौधों को गिरने से बचाया जा सके। अगोला कीट से बचाव हेतु फोरेट 10 जी 30 किलो/हे. की दर से भुरकाव करें अथवा 33 किलो कार्बोफ्यूरान 3 जी चूर्ण को खेत में भुरकें। यदि वर्षा न हो तो सिंचाई की जाये। इस तरह किये गए रखरखाव से गन्ना अच्छा पैदा हो सकेगा।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile