Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश में 7 अगस्त को होगा अन्न उत्सव: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

  • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी करेंगे कार्यक्रम को संबोधित

28 जुलाई 2021, भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में प्रदेश में 7 अगस्त को अन्न उत्सव मनाया जायेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। प्रदेश की 25 हजार 435 राशन दुकानों से खाद्यान्न वितरण होगा। प्रत्येक दुकान पर प्रतीकात्मक रूप से 100 हितग्राहियों को थैले में राशन दिया जायेगा। दुकानों पर यह आयोजन कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए होगा।

महत्वपूर्ण खबर: अंतिम किसान के खेत तक पानी पहुँचे: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों पर 100-100 लोगों के जुड़ने से 25 लाख से अधिक व्यक्ति कार्यक्रम से जुड़ेंगे। साथ ही सोशल और इलेक्ट्रानिक मीडिया के माध्यम से भी प्रदेशवासी वर्चुअली जुड़ेंगे। यह प्रदेश का ही नहीं अपितु देश का एक प्रमुख कार्यक्रम होगा। प्रत्येक दुकान के लिए एक नोडल अधिकारी बनाया जायेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile