Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मंदसौर: पान किसानों की आय बढ़ाने की तैयारी, दिल्ली-जयपुर तक पहुंचेगा भानपुरा का पान

11 अक्टूबर 2026, मंदसौर: मंदसौर: पान किसानों की आय बढ़ाने की तैयारी, दिल्ली-जयपुर तक पहुंचेगा भानपुरा का पान – मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले का भानपुरा क्षेत्र पान की खेती के लिए प्रसिद्ध है। पान उत्पादक कृषकों को आर्थिक रूप से समृद्ध करने के लिए कार्य योजना बनाई गई है। इसी संदर्भ में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर दिव्यांक सिंह द्वारा भानपुरा में पान उत्पादक किसानों की बैठक ली गई।

बैठक में कृषकों की आवश्यकताओं समस्याओं की जानकारी लेते हुए शासकीय योजनाओं से मदद की रूपरेखा निर्धारित की गई। क्षेत्र में पान उत्पादक कृषकों का क्लस्टर भी बनाया गया है। भानपुरा क्षेत्र में उत्पादित पान को न केवल दूर दिल्ली, जयपुर आदि मंडीयो में पहुंचा कर किसानों को अधिक लाभ दिलाया जाना है।

साथ ही शासन की योजनाओं की मदद से पान कृषकों को ट्रेनिंग तथा आर्थिक सहायता दिलवा कर पान के अन्य प्रसंस्करण पान कैंडी जैसे अन्य खाद्य उत्पाद बनाकर मार्केट दिलवाना है ताकि पान कृषक आर्थिक रूप से और अधिक समृद्ध हो सकें क्षेत्र में अधिकाधिक रूप से पान बरेजो को नेट शेड, पाली हाउस योजनाओं के माध्यम से उपलब्ध करवाना है। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें