Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ में कंदीय फसलों पर कृषक प्रशिक्षण

20 मार्च 2023, कांकेर । छत्तीसगढ़ में कंदीय फसलों पर कृषक प्रशिक्षण – अखिल भारतीय समन्वित कंद फसल अनुसंधान परियोजना के अंतर्गत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कृषि महाविद्यालय एवं अनुसन्धान केंद्र सिंगार-भाट कांकेर के द्वारा भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम चलेवा  में किया गया।  परियोजना के प्रभारी डॉ. फूलसिंह मरकाम के द्वारा कार्यक्रम की रूप रेखा और कंदीय फसलों की संभावना के बारे में विस्तार से बताया गया। डॉ. नितिन कुमार रस्तोगी,  अधिष्ठाता ने कंदीय फसलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुये सेमरकंद, जिमिकंद, कोचई के पोषक तत्व और मानव शरीर पर उनके प्रभाव के बारे में कृषको को जानकारी दी।

अखिल भारतीय समन्वित कंद फसल अनुसंधान परियोजना की प्रमुख अन्वेषक डॉ. पदमाक्षी ठाकुर ने इस परियोजना के अंतर्गत शोध की जाने वाली सभी कंदीय फसल सेमरकांदा, जिमिकांदा, अरोरुट, तिखुर, डांगकांदा, कोचई, बैचाँदी, केउकांदा, नागरकांदा आदि फसलों की खेती और किस्मों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुये कृषकों के सवालों के जवाब दिये। डॉ. जीवन सलाम, सह प्राध्यापक ने कंदीय फसलों के किस्मों और किस्म बनने की प्रक्रिया के साथ-साथ पारम्परिक महत्व को उजागर किया।

महत्वपूर्ण खबर : देश का दूसरा मिलेट कैफे छत्तीसगढ़ के कोरबा में हुआ शुरू

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile