Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की उन्नत तकनीकों, नवाचारों से तंजानिया के किसानों को मिलेगा लाभ

सीसीएचएयू और तंजानिया के कृषि विश्वविद्यालय के बीच हुआ अनुबंध

14 जुलाई 2023, चंडीगढ़: हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की उन्नत तकनीकों, नवाचारों से तंजानिया के किसानों को मिलेगा लाभ – चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार की उन्नत कृषि तकनीकों व नवाचारों का तंजानिया के किसानों को भी लाभ मिलेगा। एचएयू की प्रौद्योगिकी से तंजानिया के किसान कृषि उत्पादन बढ़ाकर व नए स्टार्टअप तैयार कर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकेंगे। इसी कड़ी में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (सीसीएचएयू)और तंजानिया के मोरोगोरो स्थित सोकोइन कृषि विश्वविद्यालय के बीच आपसी सहयोग से कृषि में अनुसंधानों व नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए एक अनुबंध हुआ है, जिसका लाभ दोनों देशों के किसानों को होगा।

विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सीसीएचएयू व कृषि महाविद्यालय और तंजानिया के सोकोइन कृषि विश्वविद्यालय की ओर से वहां के कुलपति प्रो. रापहियल.टी. चिबूंडा ने इस अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।

उन्होंने बताया कि इस समय तंजानिया के शहर दार-ए-सालाम में 47वां अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला चल रहा है, जिसमें हरियाणा का एक प्रतिनिधि मंडल तंजानिया में व्यापार एवं शिक्षा के अवसर तलाशने व उन्हें बढ़ावा देने के लिए दौरे पर है। 50 सदस्यीय इस प्रतिनिधित्व मंडल में हरियाणा सरकार के उच्चाधिकारी, व्यापारी एवं चार विश्वविद्यालयों के कुलपति एवं अधिकारीगण शामिल हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उन्होंने बताया कि सीसीएचएयू के वैज्ञानिक कृषि की व्यवसायिक व नई तकनीकों के संबंध में प्रशिक्षण देंगे, जिससे कि तंजानिया और भारत में कृषि इंजीनियरिंग में संकाय का आदान-प्रदान, प्रशिक्षण, अनुसंधान और कृषि विस्तार गतिविधियों में सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि दोनों विश्वविद्यालय सेमिनार, सम्मेलनों में हिस्सा लेंगे और एक-दूसरे का सहयोग करेंगे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )