Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खरीफ की तैयारी एवं रबी की समीक्षा के लिए संभागीय बैठकें 16 जून तक

3  जून 2022, भोपाल । खरीफ की तैयारी एवं रबी की समीक्षा के लिए संभागीय बैठकें 16 जून तक – प्रदेश के कृषि उत्पादन आयुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में गत रबी 2021-22 की प्रगति एवं आगामी खरीफ 2022 में किये जाने वाले कृषि संबंधी कार्यों की तैयारियों की समीक्षा के लिये संभागीय बैठकें गत 28 मई से आगामी 16 जून तक आयोजित की जा रही हैं।

इंदौर की संभाग स्तरीय बैठक 8 जून को तथा उज्जैन संभाग की बैठक अब 16 जून को भौतिक रूप से होंगी। पूर्व में ये दोनों बैठकें भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होने वाली थीं। जानकारी के मुताबिक गत 28 मई को जबलपुर संभाग की बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई। इसके बाद 30 मई को रीवा-शहडोल, 1 जून को ग्वालियर-चम्बल (मुरेैना), 3 जून को भोपाल-नर्मदापुरम (होशंगाबाद) एवं 6 जून को सागर संभाग की बैठक भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होगी।

महत्वपूर्ण खबर: शून्य बजट प्राकृतिक कृषि के अच्छे परिणाम मिलेंगे

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile