Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

शून्य बजट प्राकृतिक कृषि के अच्छे परिणाम मिलेंगे

3  जून 2022, छिंदवाड़ा । शून्य बजट प्राकृतिक कृषि के अच्छे परिणाम मिलेंगे – गुजरात से आये राज्यस्तरीय मास्टर ट्रेनर एवं उप संचालक कृषि श्री एच.जे. जिंदल ने जिले में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में प्राकृतिक कृषि के विकल्प जीवामृत, बीजामृत, घनजीवामृत, नीमास्त्र, नीमपेस्ट, ब्रह्मास्त्र, अग्नेअस्त्र, के फायदे एवं इनको बनाने हेतु व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया। इस दौरान प्राकृतिक खेती करने वाले कृषकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जिला प्रशासन की ओर से प्रभारी कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायण, अपर कलेक्टर श्री ओम प्रकाश सनोडिया, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अतुल सिंह, कृषि महाविद्यालय के डीन डॉ. विजय पराडक़र, कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. सुरेंद्र पन्नासे, पशुपालन विभाग के डॉ. पक्षवार, उद्यानिकी विभाग के श्री राजकुमार कोरी, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री श्री संजय सक्सेना, किसान संघ के अध्यक्ष श्री मेरसिंह चौधरी एवं दिल्ली से आए पर्यावरण विशेषज्ञ श्री राजेश शर्मा ने अपना मार्गदर्शन किसानों को दिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सहायक संचालक कृषि श्रीमती सरिता सिंह, श्री नीलकंठ पटवारी, श्री सचिन जैन, श्री सचिन दास,श्री धीरज ठाकुर, श्री बी.आर. कवडे, श्री दीपक चौरसिया, श्री प्रमोद सिंह उट्टी, श्री जे. चौकीकर, उप परियोजना संचालक आत्मा श्रीमती प्राची कौतू के साथ कृषि विभाग एवं आत्मा परियोजना के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

बीजामृत (बीज अमृत) बनाने की विधि 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें