Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

अटल भूजल योजना के मिल रहे हैं अच्छे परिणाम: श्री सिलावट

बुंदेलखंड के 6 जिलों की 670 ग्राम पंचायतों में लागू है योजना

03 फ़रवरी 2025, भोपाल: अटल भूजल योजना के मिल रहे हैं अच्छे परिणाम: श्री सिलावट – जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा है कि अटल भूजल योजना और केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड क्षेत्र के जल संसाधनों की तस्वीर बदल रही है। क्षेत्र के भूजल स्तर में वृद्धि से जल स्रोत पुनर्जीवित हो रहे हैं। योजना के प्रारंभ होने के बाद से इस क्षेत्र की 173 ग्राम पंचायतों के भूजल स्तर में बढ़ोतरी हुई है, वहीं दो विकासखंड भूजल दोहन के लिए सुरक्षित श्रेणी में आ गए हैं।

जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट

अटल भूजल योजना मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के 6 जिलों टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, दमोह और सागर की 670 ग्राम पंचायतों में जल संसाधन विभाग द्वारा क्रियान्वित की जा रही है।

श्री सिलावट ने बताया कि योजना का उद्देश्य संबंधित विभागों द्वारा सामुदायिक भागीदारी से भूजल स्तर में गिरावट को रोकना और भूजल प्रबंधन में सुधार करना है। प्रदेश में योजना के तहत भूजल संरक्षण के लिए सामाजिक संगठनों के सहयोग से विभिन्न प्रयास किये जा रहे हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com