Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ ने धान खरीदी के तोड़े सारे रिकॉर्ड, राज्य में 144 लाख मीट्रिक टन से अधिक की हुई खरीदी

05 फरवरी 2024, रायपुर: छत्तीसगढ़ ने धान खरीदी के तोड़े सारे रिकॉर्ड, राज्य में 144 लाख मीट्रिक टन से अधिक की हुई खरीदी – छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने राज्य के किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अवधि 4 फरवरी तक बढ़ा दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि धान बेचने से शेष रह गये किसान अब आसानी से अपना धान बेच सकेंगे। शनिवार 3 फरवरी एवं रविवार 4 फरवरी को भी उपार्जन केन्द्रों में धान की खरीदी सामान्य दिनों की तरह बेच सकते है। 

प्रतिदिन धान खरीदी का बढ़ रहा ग्राफ

छत्तीसगढ़ में दिनों दिन धान खरीदी का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। लक्ष्य पहले ही पूरा हो चुका है। राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 144.38 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर रिकार्ड खरीदी की जा चुकी है। धान उपार्जन के एवज में किसानों को 30 हजार 68 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
धान खरीदी के साथ निरंतर उठाव जारी

मार्कफेड के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 24 लाख 68 हजार 314 किसानों से 02 फरवरी 2024 तक 144  लाख 38 हजार 552 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 104 लाख 16 हजार 117 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 95 लाख 83 हजार 718 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)