Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में कल चलेगी शीत लहर

12 फरवरी 2022, इंदौर ।  मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में कल चलेगी शीत लहर –  मौसम केंद्र भोपाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा, वहीं रीवा ,उमरिया ,छिंदवाड़ा ,मंडला मलाजखंड ,खजुराहो, बैतूल ,भोपाल, धार,खंडवा एवं रतलाम जिलों में शीतलहर का प्रभाव रहा। मलाजखंड और तीव्र शीतल दिन और जबलपुर, बैतूल, भोपाल, इंदौर और उज्जैन में शीतल दिन रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस उमरिया ,खजुराहो और नौगांव में दर्ज़ किया गया।

मौसम विभाग द्वारा   जारी पूर्वानुमान के अनुसार 13  फरवरी की सुबह तक रीवा,उमरिया,मंडला ,बालाघाट ,छतरपुर,बैतूल और खंडवा जिले में कहीं -कहीं शीत लहर चलने की संभावना है, वहीं बालाघाट ,बैतूल और उज्जैन जिलों में कहीं -कहीं शीतल दिन रहने की संभावना व्यक्त की गई है।

महत्वपूर्ण खबर: किसानों को 49 लाख दावों का रु.7,600 करोड़ भुगतान

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile