राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनान्तर्गत साधारण सभा की बैठक आयोजित

07 जनवरी 2023, बुरहानपुर: प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनान्तर्गत साधारण सभा की बैठक आयोजित – कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री भव्या मित्तल की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की साधारण सभा एवं कृषि विभाग प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की संयुक्त बैठक कल बुलाई गई।

बैठक में कलेक्टर ने वर्ष 2022-23 में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनान्तर्गत जिले को प्राप्त लक्ष्यों के क्रियान्वयन के संबंध में प्रगति लाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा की एवं उपसंचालक कृषि को निर्देशित किया कि, योजनान्तर्गत अधिक से अधिक अ़ऋणी कृषकों का बीमा करवाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर श्रीमती भावना किशोर पाटील, श्री किशोर शाह, कृषि उपसंचालक श्री एम.एस.देवके, उपसंचालक उद्यानिकी श्री आर.एन.एस.तोमर , सदस्यगण सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (05 जनवरी 2023 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़टेलीग्राम )

Advertisements