Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के लिए मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक

09 सितम्बर 2023, रायपुर: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के लिए मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक – छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2023-2024 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और कस्टम मिलिंग की नीति की समीक्षा कर सुझाव देने हेतु गठित मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक 09 सितम्बर को होगी। यह बैठक पुरैना रायपुर के विधायक कलोनी, सरगुजा कुटीर में सवेरे 11 बजे से आहूत की गई है।

मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक में सदस्य सहकारिता एवं पंचायत मं़त्री श्री रविन्द्र चौबे, कृषि मंत्री श्री ताम्रध्चज साहू, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर और उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल शामिल होंगे।

गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में प्रदेश के पंजीकृत किसानों से 125 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का अनुमानित लक्ष्य रखा गया है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों एवं फैसलों के कारण विगत चार सालों में किसानों की संख्या और रकबा में लगातार वृद्धि हुई है। कृषि उत्पादन भी तेजी के साथ बढ़ा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर धान खरीदी के साथ-साथ धान का उठाव के कारण धान का निष्पादन आसानी से संपन्न हुआ है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें