Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

भारतीय किसान संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा

16 सितम्बर 2023, मंडलेश्वर(दिलीप दसौंधी, मंडलेश्वर): भारतीय किसान संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा – भारतीय किसान संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और प्रशासन को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। इसी कड़ी में शुक्रवार को खरगोन में भी तहसीलदार और नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।

भारतीय किसान संघ, खरगोन के कार्यालय मंत्री श्री सीताराम पाटीदार ने कृषक जगत को बताया कि संघ की निर्धारित योजना के अनुसार देश के 513 विकास खंडों में एक साथ ज्ञापन दिया गया। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और प्रशासन को पृथक -पृथक ज्ञापन दिए गए। प्रधान मंत्री के नाम 19 बिंदुओं का ज्ञापन दिया गया जिसमें आयात -निर्यात नीति में संशोधन, लागत के आधार पर किसानों को लाभकारी मूल्य देने और प्रधानमंत्री फसल बीमा को ऋण बीमा की जगह फसल बीमा योजना करने और खेत को इकाई मानने की मांग प्रमुख है।

इसी तरह मुख्यमंत्री के ज्ञापन में 50 बिंदुओं में मांगें रखी गई हैं , जिनमें किसानों को सिंचाई के लिए 16 घंटे बिजली देने, मुख्यमंत्री किसान ट्रांसफार्मर अनुदान योजना शीघ्र चालू करने , खेत सड़क योजना चालू करने ,किसानों को सम्मान निधि के स्थान पर प्रति हेक्टेयर 20 हज़ार रु फसल लागत उत्पादन अनुदान की प्रमुख मांग के अलावा अन्य मांगें शामिल हैं। जबकि प्रशासन को सौंपे गए 9 बिंदुओं के ज्ञापन में राजस्व विभाग से संबंधित किसानों के बंटवारा, नामांकन, रास्तों के विवाद आदि का अति शीघ्र निराकरण करने की मांग की गई। उक्त ज्ञापन तहसीलदार श्री मौर्य और नायब तहसीलदार श्री रघुवंशी को सौंपे गए। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें