Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

‘आत्मा’ गवर्निंग बोर्ड की बैठक संपन्न

01 मार्च 2023, खरगोन: ‘आत्मा’ गवर्निंग बोर्ड की बैठक संपन्न – कृषि तकनीकी प्रबंधन समिति ‘आत्मा ‘ गवर्निंग बोर्ड की बैठक कलेक्टर श्री शिवराज सिंह वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें वर्ष 2022 -23 के भौतिक -वित्तीय लक्ष्य एवं प्रगति की समीक्षा एवं अनुमोदन किया गया।

बैठक में झिरन्या विकास खंड के मलगांव ,कोठा बुजुर्ग एवं मुरम्या के किसानों ने उनके द्वारा उत्पादित की जा रही स्ट्रॉबेरी ,पिंक थाई अमरुद , ड्रैगन फ्रूट एवं संतरे की खेती के बारे में अनुभव साझा कर उनके द्वारा प्राकृतिक खेती से उत्पादित उक्त फल सभी सदस्यों को भेंट किए गए। किसानों ने जैविक फसलों के प्रमाणीकरण में होने वाली समस्याओं पर चर्चा की गई तथा उनमें सुधार के लिए सुझाव दिए गए।

इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती ज्योति शर्मा ,एसपी श्री धर्मवीर सिंह,डीडीए श्री एम एल चौहान,कृषि वैज्ञानिक डॉ जी एस कुलमी, डॉ व्हाय के जैन,परियोजना उप संचालक डॉ मना सोलंकी ,सहायक संचालक श्री प्रकाश ठाकुर सहित विभागीय अधिकारी और कृषक सदस्य शामिल थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ मंडी रेट (27 फरवरी 2023 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )