State News (राज्य कृषि समाचार)

सतना जिले में पर्याप्त मात्रा में रासायनिक उर्वरक उपलब्ध

Share

22 नवम्बर 2023, सतना: सतना जिले में पर्याप्त मात्रा में रासायनिक उर्वरक उपलब्ध – उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास श्री मनोज कश्यप ने बताया कि रबी सीजन के लिये जिले के डबल लॉक केंद्रों, सिंगल लॉक केंद्रों एवं निजी उर्वरक विक्रेताओं के पास पर्याप्त मात्रा में रासायनिक उर्वरक उपलब्ध है। उन्होने बताया कि डबल लॉक केंद्र (सिविल लाईन सतना, शेरगंज, नागौद, उचेहरा, अमरपाटन, देवराज नगर एवं मैहर) में यूरिया 4071.975 मीट्रिक टन, डी.ए.पी. 1014.55 मी.टन, पोटाश (एम.ओ.पी) 56.25 मी.टन, एन.पी.के. 1215.05 मी.टन, ए.पी.एस. (20ः20ः0ः13) 4 हजार मी.टन एवं एस.एस.पी. 788.7 मी.टन उपलब्ध है। इसी प्रकार जिले के सिंगल लॉक केन्द्रों में यूरिया 696.657 मी.टन, डी.ए.पी. 524.3 मी.टन, एन.पी.के. 80.725 एवं एसएसपी 277.3 मी.टन तथा जिले के निजी उर्वरक विक्रेताओं के पास यूरिया 4689.245 मी.टन, डीएपी 1115.15 मी.टन, पोटाश (एम.ओ.पी.) 89.655 मी.टन, एन.पी.के. 1412.4 एवं एस.एस.पी. 1820.1 मी.टन उपलब्ध है।

अपने नजदीकी उर्वरक विक्रय केंद्र से उर्वरक खरीदें :  श्री कश्यप ने बताया  कि रबी फसलों में उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु रैक की मांग की जा रही है। साथ ही यह भी देखा गया है कि जिले के कृषक अपने क्षेत्र के नजदीकी उर्वरक विक्रय केंद्र से उर्वरक न लेकर सतना के विपणन संघ पर एकत्रित होते हैं।  उन्होंने जिले के किसानों से अपील की है कि उर्वरक विक्रय केंद्रों एवं निजी उर्वरक विक्रेताओं के पास पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। जिले के किसान अपने नजदीकी उर्वरक विक्रय केंद्र से निर्धारित दर पर उर्वरक खरीद सकते हैं। जिले के किसानों के लिये उर्वरक विक्रय से संबंधित समस्या के बारे में सूचित करने विकासखंडवार कृषि अधिकारियों के मोबाईल नंबर जारी किये गये हैं, जिन पर संपर्क कर किसान अपनी समस्या से अधिकारियों को अवगत करा सकते हैं।

किसान उर्वरक संबंधी समस्या के लिए संपर्क नंबर – श्री कश्यप ने बताया कि सोहावल के कृषक कृषि विस्तार अधिकारी राज ललन बागरी के मोबाईल नंबर 9754043499, रामपुर बघेलान और मझगवां के कृषक कृषि विस्तार अधिकारी एके निगम के मो.नं. 7389561288, नागौद के कृषक कृषि अधिकारी एसके चौहान के मो.नं. 9993825588 पर संपर्क कर सकते हैं। इसी प्रकार उचेहरा के कृषक विजय कुमार त्रिपाठी के मो.नं. 9425868918, अमरपाटन के कृषक केपी पांडेय के मो.नं. 7974631773, रामनगर और मैहर के कृषक विष्णु कुमार त्रिपाठी के मो.नं. 9425886587, मझगवां के कृषक जयनारायण पांडेय के मो.नं. 8085135881 तथा सतना, नागौद और अमरपाटन के कृषक उर्वरक संबंधी समस्या के लिये अनुविभागीय अधिकारी (कृषि) आरएस बागरी के मोबाईल नंबर 9424350209 पर संपर्क कर सकते हैं।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

Share
Advertisements