Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सहकारी बैंक रोकेंगे साईबर क्राइम

29 अप्रैल 2022, भोपाल । सहकारी बैंक रोकेंगे साईबर क्राइम  – जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों हेतु तैयार कराई जा रही सायबर सिक्यूरिटी पॉलिसी के संबंध में अपेक्स बैंक द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें नाबार्ड बर्ड लखनऊ के प्रतिनिधि श्री श्री विभू प्रसाद कर, संकाय सदस्य (डीजीएम) एवं श्रीमती जॉन आर. ब्लाह, संकाय सदस्य (डीजीएम) के द्वारा सायबर सिक्यूरिटी से संबंधित प्रषनोत्तरी की गई जिसमें शीर्ष बैंक के सहायक महाप्रबंधक द्वय श्री आर.एस.चंदेल एवं डॉ. रवि ठक्कर, श्री कमल मकाश्रे, शाखा प्रबंधक, श्री आर.के.चौरागडे, संवर्ग अधिकारी मुख्य शाखा अपेक्स बैंक, भोपाल तथा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों से आए प्रतिनिधि उपस्थित रहे। श्री आर.पी. हजारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी/ प्राचार्य के साथ समीक्षा की गई एवं सुझाव दिया गया। संभागीय शाखा प्रबंधक श्री कमल मकाश्रे ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

महत्वपूर्ण खबर: एफएमसी और जी.बी. पंत विश्वविद्यालय के बीच गठबंधन