Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

चना प्रक्षेत्र दिवस – चने में उकठा पर निंबोली का प्रयोग करें

रायसेन। कृषि विज्ञान केन्द्र, रायसेन में चना प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया। इस प्रक्षेत्र दिवस कार्यक्रम में केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक व प्रमुख डॉ. स्वप्निल दुबे, वैज्ञानिक डॉ. सर्वेश त्रिपाठी, श्री प्रदीप कुमार द्विवेदी, श्री रंजीत सिंह राघव, श्री मुकुल कुमार, श्री सुनील केथवास व श्री रोहित साहू उपस्थित थे।

डॉ. स्वप्निल दुबे ने बताया कि चना प्रक्षेत्र दिवस में कृषकों को चने की उन्नत किस्म जे.जी.-63 व आर.व्ही.जी.-202 का प्रदर्शन 30 हेक्टेयर मे 75 कृषकों के खेतों पर कराया गया है। चने में उकठा नियंत्रण हेतु नीम की निंबोली 25 किग्रा/एकड़, चने के साथ अंतरवर्तीय फसल के रूप में अलसी व उकठा निरोधी किस्मों के उपयोग की जानकारी दी गई।

श्री प्रदीप कुमार द्विवेदी, कीट वैज्ञानिक द्वारा चना में समन्वित कीट नियंत्रण की जानकारी दी गई। वैज्ञानिक डॉ. सर्वेश त्रिपाठी द्वारा रबी फसलों में पाला से बचाव हेतु मेढ़ों पर धुंआ, खेतों में हल्की सिंचाई, थायो यूरिया 400 ग्राम/हे. घोल बनाकर छिड़काव की जानकारी दी गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

वैज्ञानिक श्री रंजीत सिंह राघव द्वारा रबी फसलों में संतुलित मात्रा में उर्वरकों के प्रयोग की जानकारी देते हुये बताया कि जैविक खाद, नाडेप खाद, वर्मी कम्पोस्ट, कल्चर का उपयोग कर फसलों का अच्छा उत्पादन लिया जा सकता है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें