Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

सुन्दरजा आम के स्वाद के दीवाने हुए लोग, देश से लेकर विदेश में डिमांड

31 मार्च 2023, नई दिल्ली: सुन्दरजा आम के स्वाद के दीवाने हुए लोग, देश से लेकर विदेश में डिमांड – मध्यप्रदेश के रीवा जिले में होने वाले सुंदरजा आम अपनी मनमोहक महक और स्वाद से देश के साथ ही विदेशी लोगों को भी दीवाना बना रहा है। देश के कई बड़े राज्यों जैसे दिल्ली, मुम्बई और कोलकाता में रीवा के आम की मांग हैं । इसके साथ ही इंग्लैंड, अमेरिका और अरब जैसे देशों में भी सुंदरजा आमों की काफी डिमांड हैं। 

मध्यप्रदेश के रीवा जिले को सुंदरजा आम की खेती से वैश्विक स्तर पर पहचान मिली हैं। रीवा के सुंदरजा आम को मध्यप्रदेश के एक जिला एक उत्पाद में शामिल किया गया हैं। सुंदरजा आम को जीआई टैग मिलने से देश-विदेश में रीवा जिले को अब सुंदरजा आम उत्पादक जिले  के नाम से जाना जायेगा।

रीवा में पहले केवल गोविंदगढ़ किले के बगीचों में ही आम की खेती हुआ करती थी, लेकिन अब आम की खेती  पूरे रीवा जिले में की जाती हैं। इसके अलावा सुंदरजा आम की खेती कठुलिया फल अनुसंधान केंद्र में भी बहुतायत में होती हैं। रीवा की मिट्टी का ही कमाल हैं कि यहां के फलों का स्वाद इतना लाजबाव हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

सुंदरजा के नाम पर जारी हुआ था जो डाक टिकट अब आम खुशबू से पहचाना जा सकता हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें
जीआई टैग क्या हैं और कैसे मिलता हैं?

जीआई टैग उद्योग संबंधर्न और आंतरिक व्यापार विभाग द्वारा जारी किया जाता हैं, जो वाणिज्य मंत्रालय द्वारा संचालित होता हैं। जीआई टैग किसी भी क्षेत्र की विशेष वस्तु, जो उस क्षेत्र के अलावा कहीं और न पाई जाती हो,  उस वस्तु को एक विशेष पहचान दिलाने के लिए दिया जाता हैं। जीआई टैग से उसको एक नई और विशेष पहचान मिलती हैं।

महत्वपूर्ण खबर: बीटी कॉटन की नई दरें निर्धारित, अधिसूचना जारी

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )