Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

ग्रीष्मकालीन फसलों के बुवाई क्षेत्र में देखी गई गिरावट, मूंग के क्षेत्र में बढ़ोत्तरी

05 जून 2023, नई दिल्ली: ग्रीष्मकालीन फसलों के बुवाई क्षेत्र में देखी गई गिरावट, मूंग के क्षेत्र में बढ़ोत्तरी – कृषि मंत्रालय ने 2 जून 2023 तक ग्रीष्मकालीन फसलों के बुआई क्षेत्रों के ताजा आंकड़े जारी किए हैं। इन आंकड़ों अनुसार 70.74 लाख हेक्टेयर में ग्रीष्म फसलें बोई गई हैं। पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में बुवाई क्षेत्र में 2 प्रतिशत तक की गिरावट नजर आई है।

ग्रीष्म तिलहनी फसलों में पिछले वर्ष के इसी सप्ताह की तुलना में 8 प्रतिशत की गिरावट  दर्ज की गई है। वही दलहनी फसलों में 4 प्रतिशत की वृध्दि को देखा गया हैं। इसके साथ ही ग्रीष्मकाल में प्रमुख रूप से बोई जाने वाली दलहनी फसल मूंग दाल में 5 प्रतिशत तक की वृध्दि देखी गई हैं। 

इसके साथ श्री अन्न की फसल के आंकड़ो को देखा जायें तो इनमें 3 प्रतिशत तक की बढ़त के साथ वृध्दि नजर आई हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

 धान की फसल के बुवाई क्षेत्र में वर्ष 2023 के इस हफ्ते के अब तक के आंकड़ों के अनुसार 6 प्रतिशत तक की कमी दर्ज की गई हैं। कृषि मंत्रालय द्वारा जारी यह आंकड़े इस वर्ष के अंतिम आंकड़े नही हैं। यह आंकड़े वर्ष 2023 के 2 जून तक के आंकड़े हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )