Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खरगोन कलेक्टर ने गेहूं एवं चना उपार्जन को लेकर बैठक की

05 मार्च 2024, खरगोन: खरगोन कलेक्टर ने गेहूं एवं चना उपार्जन को लेकर बैठक की – किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं एवं चना की खरीदी के लिए शासन के निर्देश के अनुरूप खरगोन जिले में भी तैयारी की जा रही है। इसी सिलसिले में कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा ने  गत दिनों गेहूं एवं चना उपार्जन से जुड़े विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर खरीदी के संबंध में की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारी श्री भारतसिंह जमरे एवं उपार्जन से जुड़े अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।        

कलेक्टर श्री शर्मा ने बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए निर्धारित अंतिम तिथि 06 मार्च तक एवं चना उपार्जन के लिए निर्धारित अंतिम तिथि 10 मार्च तक अधिक से अधिक किसानों का पंजीयन कराएं। किसानों द्वारा पंजीयन कराने के साथ ही उनके रकबे का सत्यापन कार्य भी तेजी से करने के निर्देश दिए गए। समर्थन मूल्य पर खरीदे जाने वाले गेहूं एवं चना के भण्डारण के लिए गोदामों में स्थान की उपलब्धता एवं खरीदी केन्द्रों से गोदाम तक परिवहन की तैयारी के संबंध में चर्चा की गई। इस दौरान बताया गया कि जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे जाने वाले गेहूं एवं चना के भण्डारण के लिए शासकीय एवं निजी क्षेत्र में पर्याप्त गोदाम उपलब्ध है। परिवहन के लिए टेण्डर की प्रक्रिया चल रही हे। इस पर कलेक्टर श्री शर्मा ने परिवहन के टेंडर की प्रक्रिया शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने खरीदी केन्द्रों की गोदामों से मैपिंग करने एवं सभी केन्द्रों पर पर्याप्त मात्रा में बारदाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।  

बैठक में बताया गया कि चालू रबी सीजन में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए अब तक 9300 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। इसी प्रकार चने के उपार्जन के लिए 5513 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी 25 मार्च 2024 से प्रारंभ की जाएगी।  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)